फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CIB raid on durgma tour and travels in lucknow

लखनऊः सीआईबी की टीम ने मारा छापा, पांच लाख के ई-टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2019 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Jul 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
CIB raid on durgma tour and travels in lucknow
पकड़ में आया दलाल - फोटो : अमर उजाला
क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआईबी) की टीम ने शुक्रवार को लखनऊ में चारबाग स्थित गुरुनानक मार्केट में दुर्गमा टूर एंड ट्रेवेल्स पर छापा मारकर पांच लाख रुपये के 220 ई-टिकट बरामद किए। दुकान को सीज कर दलाल जितेंद्र करारा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरपीएफ सीआईबी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि दुकान से ई टिकटों की कालाबाजारी बड़े स्तर पर हो रही थी। ई-टिकटों की डिटेल के लिए आईआरसीटीसी व क्राइम ब्रांच दिल्ली को सभी फर्जी आईडी की जानकारियां भेज दी गई हैं।
विज्ञापन


सीआईबी के अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2019 में ही करीब 20 लाख रुपये का कारोबार किया गया है। इसके लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया।

सॉफ्टवेयर से बना रहा था टिकट

छापेमारी के दौरान दुकान से 5,25,491 रुपये के 220 ई टिकट बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर व सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद की गई।

सीआईबी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकट बनाए जाते थे। इस सॉफ्टवेयर से तत्काल के टिकट तेजी से बनाए जाते हैं। एक साथ बीस-बीस टिकट तक बनाने वाले दलाल पहले पकड़े जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed