फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chunavi chintan of bjp

भाजपा का महत्वपूर्ण चुनावी चिंतन आज

Sat, 21 Dec 2013 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 21 Dec 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
chunavi chintan of bjp

रैलियों के साथ ही भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव की जमीनी तैयारियों

विज्ञापन
की समीक्षा का काम शुरू कर दिया है।

शनिवार को लगभग आधे उत्तर प्रदेश के भाजपाई लखनऊ में जुट रहे हैं।

वे नेताओं को जहां अपने-अपने इलाकों में पार्टी की स्थिति की जानकारी देंगे, वहीं मोदी के अब तक के इफेक्ट का फीडबैक भी देंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर निरालानगर के माधव सभागार में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी अमित शाह भी शामिल होंगे।


पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बैठक में पार्टी के सांगठनिक लिहाज से काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों व जिला प्रभारियों को बुलाया गया है।

इन क्षेत्रों में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed