फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Choose a development-oriented mindset in the graduate-teacher election: Rajeshwar Singh

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन में विकासोन्मुखी सोच को चुनें : राजेश्वर सिंह

Sat, 17 Oct 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Choose a development-oriented mindset in the graduate-teacher election: Rajeshwar Singh
बैठक करते विधायक राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। सरोजनीनगर के भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मद्देनजर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों से संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से जागरूक रहने और विकासोन्मुखी सोच को चुनने का आह्वान किया। कहा कि यह चुनाव शिक्षा जगत की लोकतांत्रिक सोच को सामने रखने का अवसर है।
विज्ञापन

विधायक राजेश्वर सिंह ने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से तीन प्रमुख आह्वान किए। कहा कि मतदान से यह स्पष्ट होगा कि शिक्षक वर्ग प्रदेश के भविष्य के लिए किस नेतृत्व का समर्थन करता है। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए कहा। जाति-धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और विकास को चुनाव का आधार बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

यह भी कहा कि युवाओं का समय कौशल विकास और भविष्य निर्माण में लगना चाहिए। विधान परिषद में विकासोन्मुखी सोच का बहुमत आवश्यक है। इससे प्रदेश के विकास कार्यों को निरंतर गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 11.3 फीसदी की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है। राजनीति का उद्देश्य समाज को बांटना नहीं है। इसका लक्ष्य शिक्षा, रोजगार और जनकल्याण से लोगों के जीवन में बदलाव लाना है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो और शिक्षण संस्थानों का विस्तार युवाओं को अवसर दे रहा है। इससे पहले उन्होंने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण किया। वह बिजनौर स्थित नव दुर्गा माता मंदिर में आयोजित जागरण में भी शामिल हुए।

बैठक करते विधायक राजेश्वर सिंह।

बैठक करते विधायक राजेश्वर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed