Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   children got enjoyement in activities

Lucknow News: खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने भरे अपनी कलात्मकता के रंग

Sun, 29 Jun 2025 06:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
children got enjoyement in activities
राज्य संग्रहालय में सजी खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने की खूब मस्ती। स्रोत स्वयं
प्राणि उद्यान में स्थित राज्य संग्रहालय में रविवार को सजी खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने आर्ट और क्राफ्ट गतिविधियों में अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। इस दौरान विज्ञान फाउंडेशन के करीब 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परिकल्पना और निर्देशन राज्य संग्रहालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन का रहा।
विज्ञापन


बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट पेपर, स्टिकर्स और रंगों की मदद से पेन स्टैंड, घर, वॉल हैंगिंग, ग्रीटिंग कार्ड्स, फ्रेम, परी, लिफाफे, लैंडस्केप आदि सुंदर कलाकृतियां बनाईं। सत्र का समन्वय कर रहीं सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने कहा कि इस दौरान बच्चों की कलात्मक रुचि, सौंदर्यबोध और बौद्धिक क्षमता सामने आई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां न केवल बाल मनोविज्ञान को सकारात्मक दिशा देती हैं, बल्कि उनमें संवेदनशीलता और सृजनशीलता को भी विकसित करती हैं। इस दौरान प्रीती साहनी, धनंजय राय, प्रमोद कुमार, शशिकला राय, गायत्री गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, राजेश, मो. परवेज, आशीष तिवारी और पूनम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed