{"_id":"5ecae7da8ebc3e907a6fe63c","slug":"child-theft-in-queen-merry-hospital-lucknow156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल से बच्चा चोरी,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल से बच्चा चोरी,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Mon, 25 May 2020 04:42 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीनमेरी अस्पताल में रविवार शाम को एक बच्चा चोरी होने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन अस्पताल के सभी गेट बंद करा दिए गए और बच्चे की तलाश शुरू हो गई, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। तीमारदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बताया जा रहा है कि वार्ड में भर्ती जच्चा के बगल में भर्ती एक अन्य मरीज के साथ में ही मौजूद महिला तीमारदार बच्चे को लेकर कहीं चली गई।
विज्ञापन
प्रसूता के पति ने मुकदमा लिखाने के लिए तहरीर दी है। हरदोई के पिहानी की निवासी ममता ने दस दिन पहले क्वीनमेरी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद तबीयत ठीक न होने के कारण ममता को डिस्चार्ज नहीं किया गया था। रविवार शाम को ममता के बगल वाले बेड पर भर्ती एक अन्य महिला मरीज की तीमारदार ने ममता के पति जगदीश से बेटे को खिलाने के लिए गोद में ले लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पति जगदीश किसी काम से बाहर चला गया। इसी बीच वह महिला तीमारदार, बच्चे को लेकर कहीं चली गई। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी जैसवार ने बताया कि भर्ती एक मरीज की महिला तीमारदार बच्चे को गोद में खिलाते हुए अस्पताल से बाहर निकल गई। काफी देर तक बच्चे को वापस लेकर नहीं लौटी तो ममता ने पति को बताकर अन्य लोगों की मदद से बच्चे को तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन
बच्चा चोरी होने की आशंका से डॉक्टरों को जानकारी दी गई। हंगामा मचने के बाद तत्काल अस्पताल के सभी गेट बंद करा दिए गए। पति जगदीश भी थोड़ी देर बाद वापस आ गया लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका। चौक इंस्पेक्टर सुजीत का कहना है कि मामले की जांच कर रही पुलिस मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।