फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chief minster akhilesh yadav launches kisan sarvhit bima yojna.

यूपी सरकार ने लांच की मेगा योजना, 15 करोड़ लोगों को होगा फायदा

Thu, 15 Sep 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
 Chief minster akhilesh yadav launches kisan sarvhit bima yojna.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी किसान सर्वहित दुर्घटना बीमा योजना लॉन्च कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को योजना का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। यह योजना प्रदेश के किसानों व कमजोर वर्गों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के लिए लागू की गई है। इसके साथ ही राजस्व महकमे की ओर चलाई जा रही कृषक दुर्घटना बीमा योजना समाप्त हो गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार जानकारी न होने की वजह से लोगों को योजना का वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता है।

सिद्दीकी बीमा योजना को गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जल्द ही एक कार्यक्रम होगा। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, मंत्री राजेंद्र चौधरी व राज्यमंत्री अभिषेक मिश्र उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किसानों को मिलेगा फायदा

 Chief minster akhilesh yadav launches kisan sarvhit bima yojna.

मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने बताया कि इस योजना से तीन करोड़ किसान व अल्प आय वर्ग के परिवार (करीब 15 करोड़ लोग) जुड़ेंगे। इसके अंतर्गत खसरा-खतौनी में दर्ज सभी किसानों तथा सालाना 75 हजार रुपये से कम आय वाले परिवारों को दुर्घटनावश मृत्यु व नि:शक्तता की दशा में क्षतिपूर्ति के साथ-साथ बीमित व्यक्ति व उसकेपरिवार के सदस्यों को चिकित्सा लाभ भी मिलेगा।

समाजवादी पेंशन धारक परिवार, बीपीएल परिवार व खातेदार व सहखातेदार किसानों को बिना आय प्रमाणपत्र दिए योजना का लाभ मिलेगा। दुर्घटना के कारण मृत्यु या स्थायी अथवा अस्थायी अपंगता पर परिवार के मुखिया को दो लाभ मिलेंगे।

पहला, पांच लाख रुपये तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना व दूसरा, मुखिया व परिवार के समस्त सदस्यों को 2.50 लाख रुपये तक दुर्घटना के बाद इलाज की सुविधा मिलेगी। जरूरत पड़ने पर एक लाख रुपये तक के कृत्रिम अंग भी लगवाए जा सकेंगे।

किसानों व गरीबों के परिवारों तक पहुंचना बड़ा मौका

 Chief minster akhilesh yadav launches kisan sarvhit bima yojna.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किसानों व अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए लागू की जा रही योजना के प्रचार-प्रसार का मौका देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, मैं भी किसान हूं।

मैंने छोटे किसानों की दुश्वारियां देखी हैं। यूपी में छोटे किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है। घर में रोजी-रोटी कमाने वाले सदस्य की सेहत अचानक खराब होने या कोई ट्रेजडी हो जाने पर इससे उबर पाना उनके लिए संभव नहीं रह जाता। बीमा योजना के तहत उन्हें मदद मिलेगी तो वे इन बुरे हालात से उबर सकेंगे।

मुझे कुछ समय पहले कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए फ्रांस जाने का मौका मिला। वहां मैंने सेंटर पाइवेट सिंचाई सिस्टम को जाना। इसमें पाइप लाइन का एक सिस्टम होता है जो बौछारों से सिंचाई करता है।

इससे बिजली बचती है, आम तौर पर सिंचाई में जितना पानी खर्च होता है, उसके एक तिहाई पानी में सिंचाई हो जाती है। मैंने अपने यहां इसका इस्तेमाल शुरू किया है। यह अन्य किसानों के बीच भी लोकप्रिय हो रहा है।

बीमा कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

 Chief minster akhilesh yadav launches kisan sarvhit bima yojna.

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में योजना के लिए चयनित बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों व सरकार के बीएच एमओयू हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समाजवादी किसान एवं सर्वहित बीमा केयर कार्ड जारी किया।

महानिदेशक यादव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बीमित व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1520 पर बीमा योजना से संबंधित जानकारी 24 घंटे ले सकेंगे।

इन मौकों पर पांएगे योजना का लाभ
बीमित व्यक्ति रेल, सड़क, वायुयान से दुर्घटना, किसी भी टकराव/गिरने, गैस रिसाव, सिलेंडर फटने के कारण विस्फोट, जंगली जानवर के काटने तथा डूबने, बाढ़ में बह जाने, हमले से जलने, किसी भी तरह से हाथ-पैर कटने व विषाक्तता, भूकंप व आकाशीय बिजली से मृत्यु, दुर्घटना की स्थिति में लाभ प्राप्त कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed