{"_id":"612bd2038ebc3e7a0d5b7a87","slug":"chief-minister-yogi-gave-instructions-special-team-will-investigate-the-disease-in-mathura-mainpuri-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में बीमारी की जांच करेगी विशेष टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में बीमारी की जांच करेगी विशेष टीम
Mon, 30 Aug 2021 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:05 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। कोरोना की तरह ही संचारी तथा विषाणुजनित रोगों के नियंत्रण में भी किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद में लोगों के बीमार होने के मामले की जांच के लिए विशेष टीम भेजी जाए। यह टीम वहां की स्थिति के बारे में विस्तार से जांच करे और अपनी रिपोर्ट दे। वह रविवार को अपने सरकारी आवास पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए किए गए प्रबंध की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास जारी रखे जाएं। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। कोरोना की तरह ही संचारी तथा विषाणुजनित रोगों के नियंत्रण में भी किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। हर अस्पताल में संचारी रोगों के उपचार की दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से किया जाए।
विज्ञापन
जलभराव रोकने के लिए करें व्यापक प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा के कारण वॉटर लॉगिंग या जल भराव की शिकायतें न मिलें। जल भराव रोकने के लिए व्यापक प्रबन्ध किए जाएं। बाढ़ का पानी कम होने पर प्रभावित गांवों में सैनेटाइजेशन जरूर कराया जाए। संबंधित गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजी जाए। ताकि वहां किसी तरह की बीमारी को तो समय रहते रोकी जा सके। इस दौरान मुख्य सचिव आरके तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन