फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath inaugurate new sugar mill in Pipraich

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने किया नई चीनी मिल का लोकार्पण, 8500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 17 Nov 2019 12:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath inaugurate new sugar mill in Pipraich
उद्घाटन समारोह में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पिपराइच में नई चीनी मिल का लोकार्पण और पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस चीनी मिल की स्थापना कई साल से बंद पड़ी राज्य चीनी निगम की पिपराइच इकाई के स्थान पर की गई है।
विज्ञापन


गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि सीएम योगी मिल का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि नई चीनी मिल की गन्ना पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। 
विज्ञापन


इसे 75 हजार क्विंटल प्रतिदिन तक विस्तारित किया जा सकता है। चीनी मिल में 27 मेगावट का विद्युत उत्पादन संयत्र भी लगाया गया है। मौजूदा पेराई सत्र 2019-20 में इस मिल को पूरी क्षमता से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मिल क्षेत्र के लगभग 30 हजार किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में सुविधा होगी। मिल में 60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई और 6.25 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन का अनुमान है। पिपराइच चीनी मिल की स्थापना से लगभग 8500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी ने बताया मिल मिल के सभी ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं और शुरू से पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed