{"_id":"5dd0eb108ebc3e54881362fe","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-inaugurate-new-sugar-mill-in-pipraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने किया नई चीनी मिल का लोकार्पण, 8500 लोगों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी ने किया नई चीनी मिल का लोकार्पण, 8500 लोगों को मिलेगा रोजगार
Sun, 17 Nov 2019 12:09 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पिपराइच में नई चीनी मिल का लोकार्पण और पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस चीनी मिल की स्थापना कई साल से बंद पड़ी राज्य चीनी निगम की पिपराइच इकाई के स्थान पर की गई है।
गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि सीएम योगी मिल का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि नई चीनी मिल की गन्ना पेराई क्षमता 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन है।
इसे 75 हजार क्विंटल प्रतिदिन तक विस्तारित किया जा सकता है। चीनी मिल में 27 मेगावट का विद्युत उत्पादन संयत्र भी लगाया गया है। मौजूदा पेराई सत्र 2019-20 में इस मिल को पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे मिल क्षेत्र के लगभग 30 हजार किसानों को गन्ना आपूर्ति करने में सुविधा होगी। मिल में 60 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई और 6.25 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन का अनुमान है। पिपराइच चीनी मिल की स्थापना से लगभग 8500 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। प्रमुख सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय आर भूसरेड्डी ने बताया मिल मिल के सभी ट्रायल पूरे कर लिए गए हैं और शुरू से पूरी क्षमता से चलाया जाएगा।