फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chief minister akhilesh targets PM narendra Modi.

मोदी विदेश जाते हैं पर वहां से कुछ सीखकर नहीं आते: सीएम अखिलेश

Fri, 17 Feb 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
chief minister akhilesh targets PM narendra Modi.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बाद ‘बुआ’ यानी मायावती भाजपा से हाथ मिला सकती हैं। इसलिए मतदाताओं को अभी से सावधान हो जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, वे विदेश तो खूब जाते हैं लेकिन वहां से कुछ सीख कर नहीं आते।

विज्ञापन


हमने बेहतर पुलिसिंग की जानकारी हासिल करने के लिए अपने अधिकारियों को विदेशों में भेजा, जिसके आधार पर ही यूपी-100 जैसी सुविधा शुरू की।

अखिलेश गुरुवार को राजधानी के अकबरी गेट और आलमबाग स्थित अवध अस्पताल चौराहे पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा, पीएम मोदी बार-बार मेट्रो को लेकर सवाल उठा रहे हैं, अगर वे लखनऊ में मेट्रो के लिए एनओसी दिलवा दें तो मैं उनके साथ ही मेट्रो ट्रेन में बैठकर किसी स्टेशन पर उतर सकता हूं।
विज्ञापन


मोदी कह रहे हैं कि थानों को सपाई चला रहे हैं। हमने यूपी-100 सेवा शुरू करके ऐसी व्यवस्था कर दी कि सूचना मिलने के 10-15 मिनट के भीतर पुलिस को मौके पर पहुंचना होगा। लेकिन, इसमें केंद्र सरकार का कोई सहयोग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बुआ से सावधान रहें मोदी की बातों में न आएं'

chief minister akhilesh targets PM narendra Modi.

उन्होंने कहा, लोग कह रहे हैं कि गठबंधन में हमने कांग्रेस को जरूरत से ज्यादा सीटें दे दीं। मैं इतना ही कहूंगा कि हमने बड़े दिल से दोस्ती की है, इसलिए यह लंबी चलेगी। सीएम ने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

कहा कि यूपी से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होने के बावजूद केंद्र सरकार ने प्रदेश को कुछ नहीं दिया। भाजपा के लोग कह रहे हैं कि नतीजों के लिए 2019 तक इंतजार करें, पर लोहिया कहते थे कि जिंदा कौमें कभी इंतजार नहीं करतीं। इसलिए इस चुनाव में ही जनता भाजपा को सबक सिखा देगी।

अखिलेश ने कहा, यूपी द्वारा मोदी को गोद लेने की झूठी बातों में मतदाता न आएं। ‘बुआ’ से भी सावधान रहें, क्योंकि होली के बाद रक्षाबंधन भी आता है। उनका इशारा मायावती के भाजपा नेता लालजी टंडन को राखी बांधने की ओर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed