{"_id":"5b1ca42c4f1c1ba46e8b747d","slug":"cheque-has-been-bounced-which-chief-minister-yogi-adityanath-given-to-topper-of-up-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के हाथों हाईस्कूल के टॉपर को दिया गया चेक हुआ बाउंस, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के हाथों हाईस्कूल के टॉपर को दिया गया चेक हुआ बाउंस, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Sun, 10 Jun 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
दूसरा चेक सौंपते हुए डीआईओएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हाईस्कूल के टॉपर को दिया गया चेक बाउंस हो गया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में डीआईओएस ने ऑफिस बुलाकर मेधावी को दूसरा चेक सौंप दिया।
मामला बाराबंकी का है। मेधावी छात्र का चेक बाउंस होने के मामले को अब तक दबाने में जुटे शिक्षा विभाग ने शनिवार को इस पर सफाई देने के लिए पत्रकारों को अपने कार्यालय बुलाया।
सबके सामने ही मेधावी छात्र आलोक को एक लाख रुपये का नया चेक सौंप दिया। इस मौके पर डीआईओएस ने दावा किया कि अन्य मेधावी छात्रों के चेक का भुगतान हो गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में प्रदेश व जिला स्तर के टॉपर छात्रों को सीएम योगी ने लखनऊ में चेक दिए थे। इसमें प्रदेश स्तर पर स्थान बनाने वाले जिले के 14 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये और जिला स्तर के दस मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक दिया गया था।

इनमें हाईस्कूल में प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल करने वाले यंग स्ट्रीम के छात्र आलोक मिश्रा ने चेक अपना चेक देना बैंक के खाते में लगाया तो बैंक ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया।
बैंक का कहना था कि चेक पर किए गए हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं। शुक्रवार को इस संबंध में छात्र ने डीआईओएस राजकुमार यादव से मुलाकात की थी।
मामला सुर्खियों में आया तो डीआईओएस ने कह दिया कि छात्र को दूसरा चेक उपलब्ध करा दिया गया है। शनिवार को पत्रकारों के सामने छात्र को चेक सौंपा गया।
उधर, चेक बाउंस होने की खबर के बाद अन्य मेधावी भी अपने चेक के बारे में जानकारी करने बैंक शाखा पहुंचे। हालांकि अवकाश होने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी।