फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   change in timing of tejas express, railway board also release train number to it

तेजस एक्सप्रेस के समय में रेलवे वोर्ड ने किया बदलाव, ट्रेन नंबर भी जारी किया

Fri, 20 Sep 2019 12:28 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 20 Sep 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
change in timing of tejas express, railway board also release train number to it
tejas express
तेजस एक्सप्रेस की नई दिल्ली से लखनऊ आने के समय में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन 40 मिनट पहले लखनऊ जंक्शन पहुंच जाएगी। पहले इसके लखनऊ पहुंचने का समय रात 10.45 बजे था, जो अब 10.05 बजे हो गया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया। साथ ही इसका नंबर भी घोषित कर दिया है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली से आने वाली तेजस एक्सप्रेस (82502) दोपहर 3.35 बजे रवाना होकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 
विज्ञापन


हालांकि, लखनऊ से दिल्ली जाने के दौरान तेजस एक्सप्रेस (82501) की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लखनऊ जंक्शन से यह सुबह 6.10 बजे चलकर कानपुर, गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा तेजस का ट्रायल
लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का ट्रायल शुक्रवार को किया जाएगा। आईआरसीटीसी अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ जंक्शन से सुबह 6.50 बजे तेजस एक्सप्रेस ट्रायल केलिए रवाना होगी। तेजस की टाइमिंग, स्पीड, सुविधाओं वगैरह की पड़ताल की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन ऑर्डर अभी नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार सुबह तक इसे जारी किया गया तो शनिवार से ट्रेन में सीटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। 

कल से हो सकती है बुकिंग

आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि तेजस एक्सप्रेस को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ट्रेन ऑर्डर अभी नहीं निकाला जा सका है। शुक्रवार सुबह तक इसे जारी किया गया तो शनिवार से ट्रेन में सीटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। 

...तो इसलिए बदला तेजस का टाइम
 दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने के लिए तेजस एक्सप्रेस का जो टाइम पहले तय किया गया था, वह नई दिल्ली सियालदाह-राजधानी एक्सप्रेस से टकरा रहा था। दोनों ही ट्रेनें एक समय पर हो रही थीं। इस कारण तेजस का समय बदला गया। राजधानी एक्सप्रेस दिल्ली से सियालदाह के लिए शाम 4.25 बजे रवाना होती है, जबकि तेजस शाम 4.30 बजे रवाना होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed