फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Chain pulling in AC coach, Nilanchal stopped for 20 minutes

Lucknow News: एसी कोच में चेन पुलिंग, 20 मिनट रुकी नीलांचल

Sun, 01 Dec 2024 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Chain pulling in AC coach, Nilanchal stopped for 20 minutes
रायबरेली। पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस शनिवार को उस समय रायबरेली स्टेशन पर रुक गई, जब किसी ने एसी कोच में चेन पुलिंग कर दी। वैसे तो सामान्य कोचों में तुरंत चेन पुलिंग ठीक कर ली जाती है, लेकिन एसी कोच होने के कारण स्टेशन के अफसरों को दौड़ लगानी पड़ी। चाभी लगाने के बाद चेन पुलिंग ठीक हुई। आरपीएफ ने भी चेन खींचने वाले की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। करीब 20 मिनट ट्रेन रुकने के बाद रवाना हुई तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से रायबरेली स्टेशन पहुंची और प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी। कुछ देर ठहराव के बाद सिग्नल मिलते ही ट्रेन आगे बढ़ने लगी, तभी किसी ने चेन खींच लिया। पता चला कि यह चेन पुलिंग इंजन से तीसरी बोगी (एसी कोच) में हुई है। ट्रेन के स्टाफ ने तुरंत स्टेशन को सूचना दी, जिस पर स्टेशन मास्टर कक्ष से टीम दौड़ी और आरपीएफ भी पहुंच गई।
विज्ञापन


चेन पुलिंग के बाद बोगी से आ रही आवाज से यात्री भी सहमे रहे और बाहर निकल कर प्लेटफार्म पर खड़े हो गए। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि चेन पुलिंग की वजह से नीलांचल एक्सप्रेस रुकी थी। चाभी भेजकर चेन पुलिंग ठीक कराई गई, फिर ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूरी रात में रेंगती रही बरेली-प्रयागराज ट्रेन

रायबरेली। बरेली से प्रयागराज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार रात रेंगती रही। बछरावां समेत कई स्टेशनों पर देर तक रोका गया, जिससे लेटलतीफी भी बढ़ गई। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस रात 11 बजे लखनऊ स्टेशन से छूटी, लेकिन बछरावां पहुंचने पर लेटलतीफी पौने दो घंटे हो गई। इसके बाद भी रफ्तार कम रहने और देर तक रुकने के कारण रायबरेली में साढ़े तीन घंटे और ऊंचााहर में पौने चार घंटे लेट पहुंची। पूरी रात यह ट्रेन रेंगती रही, जिससे ऊंचाहार पहुंचने पर भोर हो गई। पता चला कि प्रयागराज के फाफामऊ में काम चल रहा है, जिसकी वजह से इस ट्रेन को रास्ते में कई जगह देर तक रोका गया।




ट्रैफिक ब्लॉक से रोकी गई ऊंचाहार एक्सप्रेस

ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस शनिवार को ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से अलग-अलग स्टेशनों पर देर तक रोका गया, जिससे लेटलतीफी बढ़ने के कारण यात्रियों को दिक्कत हुई। ऊंचाहार कस्बे में मजहरगंज के पास बाईपास के लिए रेल लाइन पर ओवरब्रिज बन रहा है। इससे दोपहर 12.20 बजे से शाम 5.20 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इस वजह से प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस अरखा और ऊंचाहार में आधे-आधे घंटे तक रोकी गई।


यह गाड़ी पहले से ही आधे घंटे लेट चल रही है। दो जगह रोके जाने से लेटलतीफी डेढ़ घंटे हो गए। सुबह चंडीगड़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी एक घंटे विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी का कहना है कि ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ऊंचाहार एक्सप्रेस को देर तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed