फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   chaat vendor was shot dead in Lucknow after an argument over removing his cart

UP News: ठेला हटाने को लेकर कहासुनी, फिल्मी अंदाज में निकाला तमंचा... गोली मारकर चाट विक्रेता की कर दी हत्या

Sat, 14 Dec 2024 09:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:15 AM IST
सार

लखनऊ में ठेला हटाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपी ने गोली मारकर चाट विक्रेता की हत्या कर दी। वारजदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
chaat vendor was shot dead in Lucknow after an argument over removing his cart
चाट विक्रेता की हत्या

विस्तार

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में शुक्रवार रात ठेला हटाने के विवाद में चाट विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। हत्या का आरोप कबाब पराठा विक्रेता के चाचा पर लगा है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि मूलरूप से रायबरेली निवासी चाट विक्रेता राजेश उर्फ राजू गौतम (51) परिवार संग ठाकुरगंज के शेखपुर हबीबपुर इलाके में रहते थे। वह इरम स्कूल के पास चाट का ठेला लगाते थे। उनके ठेले के पास ही एक युवक कबाब-पराठा का ठेला लगाता है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे कबाब पराठा विक्रेता और उसके चाचा राकेश लोधी उर्फ कालिया की राजू से ठेला हटाने को लेकर कहासुनी होने लगी। राकेश ने गाली-गलौज की तो उन्होंने विरोध किया। इस पर आरोपी राकेश ने तमंचा निकाला और राजू पर फायर किया। पहला फायर मिस हो गया तो राकेश ने दूसरा फायर किया जो उनके पेट के दाहिने तरफ लगा। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

मची अफरातफरी, आरोपी भाग निकला

इरम स्कूल के पास भीड़ भाड़ रहती हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच आरोपी राकेश लोधी वहां से भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ठाकुरगंज पुलिस घायल राजू को ट्राॅमा लेकर पहुंची, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी राकेश की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं। कुछ जगह दबिश भी दी गई, पर वह हाथ नहीं लगा। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है।

पहले भी हो चुका था दोनों पक्षों में विवाद

स्थानीय लोगों के बीच चचा है कि चाट विक्रेता राजू और कबाब-पराठा विक्रेता के बीच पहले भी ठेला लगाने को लेकर विवाद हो चुका था। लोगों ने बताया कि राजू की पत्नी ने ठाकुरगंज पुलिस से शिकायत भी की थी, पर पुलिस ने कुछ नहीं किया। लोगों में चर्चा थी कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो राजू की जान न जाती।

हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

राजेश गौतम उर्फ राजू के परिवार में पत्नी व एक बेटा है। उनकी मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई। लोगों का कहना है कि राजू शांत स्वभाव के थे। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी छोटी सी बात पर राकेश ने उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed