फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ceremony parade

Lucknow News: सेरेमोनियल परेड में घने कोहरे के बीच बूटों की धमक

Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
ceremony parade
लखनऊ। घने कोहरे की चादर में लिपटी सोमवार की सुबह और इस दौरान ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर का परेड ग्राउंड बूटों की धमक से गूंज उठा। मौका था, मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स- 240 की सेरेमोनियल परेड का। कदमताल करते ऑफिसर और सलामी की आवाज ने परेड ग्राउंड में सर्द सुबह में भी गर्मजोशी भर दी।
विज्ञापन

नौ सप्ताह तक चले इस पाठ्यक्रम के माध्यम से दंत चिकित्सा अधिकारियों को गहन चिकित्सा प्रशिक्षण दिया गया। इस कोर्स में 26 महिला अधिकारियों समेेत कुल 116 अधिकारी शामिल हुए। वहीं, मित्र देशों से लेसोथो के एक, दक्षिण अफ्रीका के एक और भूटान के दो अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। इन चारों अधिकारियों ने भी प्रशिक्षण लिया। परेड की समीक्षा ऑफिसर ट्रेनिंग कॉलेज, आर्मी मेडिकल कोर एवं कॉलेज के कमांडेंट व चीफ इंस्ट्रक्टर मेजर जनरल जेपी प्रसाद ने की।
विज्ञापन

इनसेट-
कैप्टन एम गायत्री बनीं सर्वश्रेष्ठ समग्र अधिकारी
कैप्टन एम गायत्री को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ समग्र अधिकारी घोषित कर कमांडेंट की रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कैप्टन अंश श्रीकांत चवन को फील्ड इवेंट्स में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी होने के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह, अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से नवाजा गया। मेजर जनरल जेपी प्रसाद ने अधिकारियों से सेना चिकित्सा कोर की परंपराओं को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अधिकारियों संग 200 से अधिक अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed