फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Central command controle center is begin lucknow

प्रदेश के 17 शहरों का सेंट्रल कमांड कंट्रोल सेंटर शुरू

Thu, 06 Jan 2022 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Central command controle center is begin  lucknow
प्रदेश के सभी 17 स्मार्ट सिटी शहरों की निगरानी के लिए निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय में बनाया गया सेंट्रल कमांड कंट्रोल सेंटर बुधवार से शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने उसका लोकार्पण किया। इसके निर्माण पर 23.78 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
इस मौके पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य सभी स्मार्ट एजेंसियों के बीच तालमेल बैठाते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना है।
जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट, परिवहन, वायु गुणवत्ता व नगरीय सुविधाएं शामिल हैं। इस नए सेंट्रल कमांड कंट्रोल सेेंटर से वे सात शहर जुड़ जाएंगे, जिनको प्रदेश सरकार ने स्मार्ट सिटी बनाया है।
विज्ञापन

इनमें गोरखपुर, अयोध्या, शाहजहांपुर, मेरठ, फिरोजाबाद, मथुरा और गाजियाबाद है। लखनऊ सहित जो दस शहर केंद्र सरकार ने घोषित किए थे, उनमें वहां पर ही कमांड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको सेंट्रल कमांड से लिंक किया गया है। प्रदेश में जो कमांड कंट्रोल सेंटर बनाए गए हैं, उनके जरिये कोविड महामारी में हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हॉटस्पॉट की निगरानी व हैलो डॉक्टर की सेवा दी गईं। महाकुंभ में कमांड कंट्रोल सेंटर उपयोगी साबित हुआ।
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे, स्मार्ट सिटी मिशन निदेशक इंद्रमणि त्रिपाठी व सचिव नगर विकास अनिल कुमार व अमृत मिशन निदेशक अनुराग यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
इसके अलावा नगर विकास मंत्री ने 20.38 करोड़ की लागत वाले 45 कार्यों का लोाकर्पण-शिलान्यास किया। जिसमें शंकरपुरवा द्वितीय व तृतीय, लोहिया नगर, बेगम हजरत महल, कॉल्विन कॉलेज, पेपर मिल, चिनहट, राजीव गांधी प्रथम व द्वितीय, इस्माइलगंज व इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड की मलिन बस्तियों में डूडा द्वारा कराए जाने वाले 38 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। गायत्रीपुरम में 4.04 करोड़ की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed