{"_id":"696d496ac45bede328043617","slug":"celebrate-your-childs-birthday-at-the-zoo-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1566461-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चिड़ियाघर में मना सकेंगे बच्चे का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चिड़ियाघर में मना सकेंगे बच्चे का जन्मदिन
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में आने वाले दर्शक अपने बच्चों के साथ जन्मदिन भी मना सकेंगे। इसके लिए उन्हें पार्टी ऑन व्हील्स बुकिंग के तहत 5100 रुपये खर्च करने होंगे। चिड़ियाघर की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में पुरानी बाल रेल का रिनोवेशन कर पार्टी ऑन व्हील्स के रूप में विकसित किया गया है। कोई भी व्यक्ति प्राणि उद्यान के कार्यालय में संपर्क कर 10 रुपये का एक फार्म लेकर पार्टी ऑन व्हील्स की बुकिंग करवा सकता है। प्राणि उद्यान में स्थित फूड कोर्ट से मनपसंद खाना भी बुक करवा सकता है। रविवार को लखनऊ के महेश कुमार गुप्ता ने यहां अपनी पोती सान्वी का बर्थडे मनाया। बच्चों का बर्थडे प्राणि उद्यान में मनाने से उन्हें ज्यादा खुशी होती है। उन्हें वन्य जीवों को भी देखने और जानने का मौका भी मिलता है।