फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet Meeting Six big companies will invest 2400 crore in state letter of comfort will be issued soon

UP Cabinet Meeting: छह बड़ी कंपनियां प्रदेश में करेंगी 2400 करोड़ का निवेश, जल्द जारी होगा लेटर ऑफ कंफर्ट

Thu, 15 May 2025 11:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 May 2025 11:34 PM IST
सार

UP Cabinet Meeting: छह बड़ी कंपनियां प्रदेश में 2400 करोड़ का निवेश करेंगी। इसके लिए जल्द ही लेटर ऑफ कंफर्ट जारी होगा। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। निवेश करने वाली इकाइयों को छूट व अनुदान का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
UP Cabinet Meeting Six big companies will invest 2400 crore in state letter of comfort will be issued soon
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उप्र औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022 के तहत छह बड़ी कंपनियों को निवेश की स्वीकृति दी गई। जल्द ही इन कंपनियों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किया जाएगा। परियोजनाओं से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। ये कंपनियां चरणबद्ध रूप से प्रदेश में लगभग 2400 करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत प्रदेश में निवेश करने वाली इकाइयों को छूट, अनुदान एवं वित्तीय सुविधाएं देने का प्रावधान है। 

विज्ञापन

अंकित फर्म के नाम में परिवर्तन को स्वीकृति दी गई

जेके सीमेंट प्रयागराज में 450.92 करोड़, मून बेवरेजेस हापुड़ में 469.61 करोड़, सिल्वरटन पल्प एंड पेपर्स मुजफ्फरनगर में 403.88 करोड़, ग्लोबस स्पप्रट लखीमपुर खीरी में 399.74 करोड़ और चांदपुर इंटरप्राइजेज बिजनौर में 273.9 करोड़ का निवेश करेंगी। श्री सीमेंट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड को पहले जारी की गई एलओसी में अंकित फर्म के नाम में परिवर्तन को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज के बारा तहसील में जेके सीमेंट लिमिटेड द्वारा स्थापित प्लांट में अगस्त 2024 से 380 करोड़ की लागत से 20 लाख टन क्षमता वाले सीमेंट प्लांट स्थापना हो चुकी है। यहां उत्पादन जारी है। दूसरे चरण में जेके सीमेंट प्लांट 71 करोड़ रुपए की लागत से जल आधारित पेंट प्लांट शुरु करने जा रहा है। जुलाई या अगस्त में पेंट प्लांट से उत्पादन शुरू होगा। इसमें 150 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन की छूट सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी

मून बेवरेजेस लिमिटेड हापुड़ ने 469.61 करोड़ के वास्तविक निवेश के साथ 19 दिसंबर 2023 से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। अब लेटर ऑफ कंफर्ट मिलने के बाद औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन की छूट सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

सिल्वस्टन पल्प एंड पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड ने पहले व दूसरे चरण में 430.93 करोड़ का निवेश किया है। अब सितंबर 25 तक दूसरे और अक्तूबर 27 तक चौथे चरण को पूरा करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी। 

प्रथम चरण का निवेश हो चुका है

ग्लोबस स्पिरिट्स लिमिटेड लखीमपुर खीरी द्वारा शराब, देशी शराब अनाज आधारित डिस्टलरी तीन चरणों में 399.74 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली। प्रथम चरण का निवेश हो चुका है। अक्तूबर 2025 तक दूसरे चरण और सितंबर 27 तक तीसरे चरण का काम होना है।



चांदपुर इंटरप्राइजेज लिमिटेड बिजनौर द्वारा 273.9 करोड़ से बिजनौर में विभिन्न प्रकार के पेपर उत्पादन संयंत्र का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे और तीसरे चरण का काम पूरा करने के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed