फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CBI ask detail in gomati river front scam.

रिवर फ्रंट घोटाला : सीबीआई ने मांगा विभागों से ब्योरा, 800 से अधिक टेंडरों की होगी जांच

Tue, 12 Dec 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
CBI ask detail in gomati river front scam.
गोमती रिवर फ्रंट - फोटो : amar ujala

रिवर फ्रंट में काम करने वाले विभिन्न विभागों से सीबीआई ने किए गए काम का ब्योरा मांगा है। साथ ही उन विभागों के विशेषज्ञ भी मांगे हैं जो विभाग और किए गए कामों के बारे में सीबीआई को सही जानकारी दे सकें।

विज्ञापन


सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि पहले करीब पांच हजार पेज की न्यायिक रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है, जो सरकार को रिटायर्ड जस्टिस आलोक कुमार ने सौंपी थी। इस रिपोर्ट में 76 पेज के संक्षिप्त विवरण के साथ सपोर्टिंग दस्तावेज भी लगा है। सभी का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है। रिवर फ्रंट में कौन सा काम किसने किया और कितना किया इसका भी पूरा ब्योरा सीबीआई ने मांगा है।
विज्ञापन


800 से अधिक टेंडर की होगी पड़ताल
रिवर फ्रंट तैयार के लिए सिर्फ सिंचाई विभाग ने 800 से अधिक टेंडर दिए थे। इन टेंडरों में नियमों का ख्याल रखा गया या नहीं, इसकी भी पड़ताल सीबीआई करेगी। सूत्रों का कहना है कि पूरी रिपोर्ट का अध्ययन करने में कम से कम एक माह का समय अभी और लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विभागों की ओर से मिलने वाले दस्तावेजों का अध्ययन किया जाएगा। फिर अधिकारियों व इंजीनियरों से पूछताछ का नंबर आएगा। कुल मिलाकर अधिकारियों व इंजीनियरों से अभी इस मामले में पूछताछ नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed