{"_id":"604458465b68290bd72b285e","slug":"case-will-be-filed-against-sp-mlc-vasudev-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा एमएलसी वासुदेव यादव पर विजिलेंस दर्ज करेगी केस, आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा एमएलसी वासुदेव यादव पर विजिलेंस दर्ज करेगी केस, आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे
Sun, 07 Mar 2021 10:07 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
सपा एमएलसी वासुदेव यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के विधान परिषद सदस्य व शिक्षा विभाग में अधिकारी के तौर पर कई अहम पदों पर तैनात रहे वासुदेव यादव के खिलाफ विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज करने जा रही है। प्रारंभिक जांच में यादव के खिलाफ सुबूत मिलने के बाद शासन ने विजिलेंस को इसकी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
आरोप है कि शिक्षा विभाग में रहते हुए यादव ने प्रयागराज में करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की। इसमें कई कॉलेज और स्कूल भी शामिल हैं। उन्होंने अपने नौकरों व करीबियों के नाम पर यह संपत्ति अर्जित कर रखी है। 2017 में उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
तीन साल की जांच के बाद विजिलेंस ने यादव के खिलाफ पर्याप्त सुबूत इकट्ठा किए और फिर शासन से एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की अनुमति मांगी थी। केस दर्ज कर जल्द जांच एजेंसी आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन