फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered against the son of Union Minister of State for Home and 15-20 unknown

किसानों की मौत का मामला : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र व 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 05 Oct 2021 02:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 02:48 AM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को एफआईआर में नामजद नहीं किया गया है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Case registered against the son of Union Minister of State for Home and 15-20 unknown
लखीमपुर खीरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर के तिकुनिया में हुए बवाल के मामले में तिकुनिया थाने में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र उर्फ मानू व 15-20 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर 147, 148, 302 व 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों ने बताया कि एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को एफआईआर में नामजद नहीं किया गया है। उधर, एक भाजपा नेता की ओर से भी अज्ञात लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


तिकुनिया में चार किसान समेत आठ लोगों की मौत के बाद भड़के किसानों के गुस्से को देखते हुए मृतक किसान दलजिंदर सिंह के भाई जगजीत सिंह की ओर से रात 2.53 बजे अपराध संख्या 219/21 पर आशीष मिश्रा उर्फ  मोनू और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ  भारतीय दंड विधान की धारा 147, 148, 149, 279, 338, 304ए, 302 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद मृतक शुभम मिश्रा के मित्र भाजपा कार्यकर्ता सुमित जायसवाल की ओर से सुबह 4:46 बजे अपराध संख्या 220/21 पर अज्ञात लोगों के खिलाफ  भारतीय दंड विधान की धारा 147, 323, 324, 336, 302 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई। आंदोलनकारी किसान आशीष मिश्रा के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed