फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case registered against retired Sub-Inspector for issuing a forged summons.

Lucknow News: सेवानिवृत्त दरोगा पर फर्जी समन बनाकर भेजने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 11 Sep 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Case registered against retired Sub-Inspector for issuing a forged summons.
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में रहने वाली महिला ने सेवानिवृत्त दरोगा जनमेजय सचान पर न्यायालय की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर कर उनके नाम का समन जारी करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी जनमेजय सचान के खिलाफ बंथरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन



बंथरा निवासी महिला के मुताबिक, पांच जून 2024 की शाम करीब चार बजे कृष्णानगर के मानसनगर निवासी जनमेजय सचान ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। महिला के मुताबिक, उसने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि न्यायालय से भेजी गई नोटिस मिलने के बाद आरोपी ने विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र, मिर्जापुर और कुशीनगर की फर्जी मुहर बनवाकर और हस्ताक्षर कर उनके नाम का समन तैयार किया और पुलिस आयुक्त कार्यालय भेज दिया। बंथरा पुलिस समन लेकर महिला के घर पहुंच गई। महिला ने समन के लिफाफे पर लगे बारकोड को स्कैन कराया तो पता चला कि सम्मन फर्जी है।
विज्ञापन



मुकदमा वापस लेने की दी धमकी

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़िता का कहना है कि उसने 21 अगस्त 2025 को पुलिस आयुक्त को भी डाक से शिकायत भेजी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी द्वारा अन्य न्यायालयों और अधिकारियों की फर्जी मुहरों का लगातार दुरुपयोग कर उसे परेशान किया जा रहा है। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी सेवानिवृत्त दरोगा की पूर्व तैनाती के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed