{"_id":"5ff0d41c8ebc3e40cf52e428","slug":"case-ragistered-in-rape-lko-city-news-lko557864618","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा युवक, एफआईआर दर्ज की गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा युवक, एफआईआर दर्ज की गई
Sun, 03 Jan 2021 05:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग मामलों में अमीनाबाद और ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। अमीनाबाद निवासी युवती ने मुसाहबगंज के बरफखाना निवासी आदिल अहमद समेत उसके परिवार के नौ सदस्यों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि आदिल ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। वह शादी से मुकर गया तो पीड़िता ने परिजनों से संपर्क किया। उसका कहना है कि आदिल के पिता गुलाम वारिस, मां नूरजहां, भाई शकील, शरीफ, लईक व कदीर, बहनोई औसाफ अहमद तथा मो. अयूब ने उसे पीटा व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसी तरह बंथरा निवासी युवती ने उन्नाव के भगवंतनगर स्थित केसरीखेड़ा गांव के उपेंद्र प्रताप सिंह पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उपेंद्र ने उसे धोखा देकर संबंध बनाए।
विज्ञापन
दबाव डालने पर उसने 21 अक्तूबर 2019 को आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, शादी के अगले ही दिन वह नौकरी के बहाने उसे छोड़कर चला गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तरफ से मामला दर्ज कर उपेंद्र की तलाश की जा रही है।