फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on wife to excited for suicide

पत्नी समेत पांच पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस

Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
case on wife to excited for suicide
लखनऊ। मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी प्रशांत वाजपेयी की आत्महत्या के मामले में कैसरबाग पुलिस ने उसकी पत्नी, सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर नगर निवासी दीप कुमार वाजपेयी कैसरबाग के ख्यालीगंज स्थित राजकीय आवास में रहते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले उनके बेटे प्रशांत वाजपेयी की शादी 26 फरवरी 2020 को दिल्ली के द्वारिका निवासी अशोक कुमार त्रिपाठी की बेटी शिवांजलि से हुई थी। शादी के बाद प्रशांत पत्नी को लेकर गुड़गांव चला गया और वहां किराए पर रहने लगा। मार्च 2020 में लॉकडाउन के दौरान प्रशांत लखनऊ आकर वर्क फ्रॉम होम करने लगा। तभी प्रशांत से झगड़ा करके शिवांजलि मायके चली गई। कुछ दिन बाद समझाने पर वह आ गई थी। मगर गर्भवती होने पर झगड़ा करके दोबारा मायके चली गई थी। 13 जून को दिल्ली में शिवांजलि ने बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

दीप का आरोप है कि बेटा पैदा होने पर प्रशांत दिल्ली गया तो पत्नी समेत ससुराल वालों ने उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। काफी समझाने पर शिवांजलि बच्चा लेकर लखनऊ आई मगर हर वक्त झगड़ती व बच्चे को कोसती रहती थी। ससुराल वालों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। दीप के मुताबिक, प्रताड़ना से आजिज आकर 13 सितंबर को प्रशांत ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अंतिम संस्कार के बाद दीप ने पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर कैसरबाग पुलिस ने शिवांजलि, उसके माता-पिता, भाई व एक अज्ञात के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed