{"_id":"5fbfff668ebc3e9b804f39ba","slug":"case-on-mafia-for-1-66-crore-fraud-lucknow-news-lko551948733","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदान माफिया पर 1.66 करोड़ की ठगी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खदान माफिया पर 1.66 करोड़ की ठगी का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के खनन माफिया गिरिराज शर्मा ने हमीरपुर में मौरंग खदान में साझीदार बनाने का दावा कर कारोबारी राकेश सिंह से 1.66 करोड़ रुपये हड़प लिए। रुपये देने के बाद भी खनन का काम नहीं मिला तो कारोबारी को जालसाजी का संदेह हुआ। कारोबारी ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा से शिकायत की। जिस पर आलमबाग थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक, टेढ़ी पुलिया निवासी राकेश सिंह की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना के चौधरी ट्रेडर्स फर्म के मालिक गिरिराज शर्मा से थी। बातचीत के दौरान गिरिराज ने हमीरपुर में मौरंग खदान का पट्टा दिलाने का दावा किया। उसने 30 जनवरी 2018 को डीएम हमीरपुर के पांच साल के लिए पट्टा आवंटित करने के दस्तावेज भी दिखाए। गिरिराज ने राकेश को साझीदार बनकर करोड़ों का मुनाफा कमाने का लालच दिया।
दो करोड़ लगाने पर हुआ एग्रीमेंट
पीड़ित राकेश सिंह के मुताबिक, बातचीत के बाद एक समझौता पत्र पर दोनों ने दस्तखत किए जिसमें दो करोड़ रुपये लगाने की बात की गई थी। राकेश ने 1.88 करोड़ रुपये चेक और 27.67 लाख रुपये नकद दिए थे। रकम मिलने के बाद गिरिराज शर्मा ने राकेश से कुछ दिनों तक तो बातचीत की, इसके बाद बातचीत बंद कर दी। एग्रीमेंट की बात कहने पर गिरिराज ने 50 लाख रुपये वापस किए। वहीं, बचे हुए 1.66 करोड़ रुपये देने से मुकर गया। अगस्त में राकेश सिंह ने दोबारा गिरिराज से संपर्क किया। रुपये वापस करने को कहा। इस पर आरोपी व उसके साथियों ने राकेश को धमकाना शुरू कर दिया। राकेश के परिचितों के जरिए पता चला कि हड़पी गई रकम से गिरिराज ने नया कारोबार शुरू किया है तो राकेश ने डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह के मुताबिक, पीड़ित की तहरीर पर गिरिराज पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।