फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case on five policemen

मां की याचिका पर पुलस्त तिवारी एनकाउंटर केस में पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 18 Mar 2021 07:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 18 Mar 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
case on five policemen
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम जोन आठ के पास इनामी बदमाश पुलस्त तिवारी को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर संजय राय और दरोगा महेश दुबे समेत पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम के आदेश पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी मंजुला तिवारी ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि नौ अगस्त 2020 की शाम उनके बेटे पुलस्त को आशियाना थाने में तैनात दरोगा महेश दुबे घर से पकड़कर ले गए थे।
विज्ञापन


नौ अगस्त 2020 की रात 11:14 बजे आशियाना थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय राय, दरोगा महेश दुबे, सिपाही मोहित सोनी, राकेश सिंह और बलवंत कुमार ने पुलस्त तिवारी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया था। पुलस्त के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि वाहन चेकिंग के लिए रोकने पर वह पुलिस टीम पर फायरिंग करके भाग रहा था। जवाबी कार्रवाई में पुलस्त को पुलिस की गोली लगी। मंजुला ने मानवाधिकार आयोग में मामले की शिकायत की थी। इस बीच जेल में बंद पुलस्त तिवारी का लिखा पत्र भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसमें पुलस्त ने पुलिस को दो लाख रुपये न देने पर मुठभेड़ का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजुला तिवारी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीजेएम सुशील कुमारी ने आशियाना इंस्पेक्टर को केस दर्ज कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सात दिन का वक्त दिया था। आदेश पर अमल करते हुए मंगलवार रात तत्कालीन इंस्पेक्टर संजय राय, दरोगा महेश दुबे, सिपाही मोहित सोनी, बलवंत कुमार व राकेश सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले, आपराधिक साजिश रचने, साक्ष्य छिपाने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed