{"_id":"62274a6fc9c1906246439b9d","slug":"case-filed-against-officers-remained-absent-during-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अनुपस्थित 85 पीठासीन व मतदान अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अनुपस्थित 85 पीठासीन व मतदान अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
Tue, 08 Mar 2022 05:52 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Mar 2022 05:52 PM IST
सार
85 पीठासीन व मतदान अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी अधिकारी पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा निर्वाचन में मतदान के लिए तैनात किए गए 85 पीठासीन व मतदान अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ये सभी अधिकारी पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय अनुपस्थित थे। इन सभी को मलिहाबाद विधानसभा में ड्यूटी पर लगाया गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आशियाना दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक मलिहाबाद विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर हनुमान प्रसाद आशियाना थाने में तहरीर दी की 22 फरवरी को स्मृति उपवन से पोलिंग पार्टी रवाना होनी थी, जिसमें सैकड़ों अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
मलिहाबाद मतदान के लिए तैनात किए गए 85 पीठासीन अधिकारी व मतदानकर्मी अनुपस्थित हो गए। इसके कारण पोलिंग पार्टी रवाना होने में देर हो गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रिटर्निंग ऑफिसर की तहरीर पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन