फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against film maker of kali for hurting religious sentiments.

Kali: फिल्म काली के निर्माता पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज, फिल्म के पोस्टर पर विवाद

Tue, 05 Jul 2022 06:50 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Jul 2022 06:50 PM IST
सार

फिल्म काली की निर्माता पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। फिल्म के जारी किए गए पोस्टर पर देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन
Case filed against film maker of kali for hurting religious sentiments.
लीना मणी मेकलाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म काली के निर्माता लीना मणी मेकलाई व उनके दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने व ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। हजरतगंज थाने में मुकदमा सिविल कोर्ट के वकील वेद प्रकाश शुक्ला की तहरीर पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया गया है। उसमें मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर दिखाई गई । यह पोस्टर सोशल मीडिया पर दो दिनों से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक मूल रूप से उन्नाव के पडरी कला निवासी वेद प्रकाश शुक्ला वकील हैं। वह परिवार सहित वजीरगंज इलाके में रहते हैं। वेद प्रकाश शुक्ला के मुताबिक उन्होंने तहरीर दी की सोमवार को को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर तेजी से वायरल रहा है । पोस्टर फिल्म काली का है। जिसमें काली देवी को सिगरेट पीते हुए गया है। इस पोस्टर को लेकर आम जन मानस में  आक्रोश व्याप्त है।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर टिप्पणी के जरिए अपना रोष प्रकट कर रहे है। जानकारी की गयी तो पाया गया कि लीना मणी मेकलाई इस फिल्म की निर्माता है। वहीं इस फिल्म के  निर्माण में आशा बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर और श्रवण ओनाचन ने एडिटर के तौर भूमिका निभाई है। इस फिल्म के प्रमुख पोस्टर के रूप में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इनका यह कृत्य वर्ग विशेष के धर्म का अपमान करने वाला धार्मिक विश्वासों  का अपमान करने जैसा है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला आपराधिक कृत्य है। डीसीपी मध्य के मुताबिक वकील वेद प्रकाश शुक्ला की तहरीर पर फिल्म निर्माता सहित तीन के खिलाफ  गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed