{"_id":"5ecf8115748cf46a0809c904","slug":"case-filed-against-father-for-violation-of-lockdown-in-cremation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला किशोरी का शव, अंतिम संस्कार में लॉकडाउन का उल्लंघन, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंगल में मिला किशोरी का शव, अंतिम संस्कार में लॉकडाउन का उल्लंघन, केस दर्ज
Thu, 28 May 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 May 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगराम में कमालपुर बिचलिका गांव के जंगल में बीते मंगलवार रात एक किशोरी का शव संदिग्ध हालात में मिला। गले में दुपट्टे का फंदा कसा था। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया।
जब सोशल मीडिया पर हत्या की खबर वायरल हुई तो इंस्पेक्टर नगराम वीरेंद्र कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन शव राख हो चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत की सूचना थाने न देने व श्मशान स्थल पर भीड़ जुटाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पिता व अन्य अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पिता कल्लीखेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान हनोमान का कहना है कि बेटी कुंती मंगलवार देर शाम शौच जाने की बात कहकर निकली थी। देर रात उसका शव गांव से कुछ दूरी पर जंगल के पास मिला। पिता का कहना है कि बेटी कई दिनों से बीमार होने के साथ अवसाद में थी।

संदिग्ध हालात में दो की मौत
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में मजदूरी करने गए राजकुमार (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। राजकुमार झारखंड का रहने वाला था। पत्नी सुलेखा व तीन बच्चों के साथ मल्हौर निजामपुर में रहता था।
वहीं नगराम के गौरिया खुर्द गांव में तालाब किनारे बुधवार दोपहर शौच के लिए गए दयाराम रावत के बेटे अजीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने सर्पदंश की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।
वहीं नगराम के गौरिया खुर्द गांव में तालाब किनारे बुधवार दोपहर शौच के लिए गए दयाराम रावत के बेटे अजीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने सर्पदंश की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।