{"_id":"5ef2fbf88ebc3e42ba563661","slug":"case-filed-against-director-of-shine-city-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी, शाइन सिटी के निदेशक समेत कर्मचारियों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्लॉट का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी, शाइन सिटी के निदेशक समेत कर्मचारियों पर केस दर्ज
Wed, 24 Jun 2020 12:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में गोमतीनगर के विपुलखंड में आर स्क्वॉयर कॉम्प्लेक्स स्थित रीयल एस्टेट कंपनी शाइन सिटी के निदेशक राशिद नसीम समेत अन्य कर्मचारियों पर प्लॉट का झांसा देकर 1.06 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि अलीगंज सेक्टर-ई स्थित राजकीय कॉलोनी निवासी संतोष कुमार, राम सिंह, सुबोध सिंह, विधायक निवास ओसीआर में रहने वाले संतोष, कैसरबाग की ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी गौतम सिन्हा, दिलकुशा कॉलोनी के राकेश प्रजापति ने शाइन सिटी के एमडी राशिद नसीम, अटल त्रिपाठी, कपिल गुप्ता, संदीप राठौड़ व संदीप पांडेय के खिलाफ 1.06 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के टीम मैनेजर अटल त्रिपाठी ने वर्ष 2014 में न्यू जेल रोड पर अनूप रेलवे क्रॉसिंग के पास कंपनी की योजना में प्लॉट का झांसा दिया था। सभी पीड़ितों ने प्लॉट बुक कराकर पूरी रकम जमा कर दी। बीते सप्ताह पता चला कि न्यू जेल रोड स्थित साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है।
पीड़ितों ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शाइन सिटी के एमडी राशिद नसीम ने यह साइट उन्हें दे दी है। यहां पर वह जेवियर सिटी नाम से प्लॉटिंग कर रहे हैं। पीड़ितों ने उक्त साइट पर अपने प्लॉट बुक कराने की जानकारी दी तो उन्हें गाली-गलौज कर धमकाते हुए भगा दिया गया। न प्लॉट मिला और न ही कंपनी रुपये वापस कर रही है। बीते कई माह से कंपनी का ऑफिस भी बंद है। कोई रास्ता न देख पीड़ितों ने सोमवार को गोमतीनगर थाना पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद ठगी की धाराओं में केस दर्ज किया गया।