{"_id":"65b7642266db5619b5020624","slug":"case-filed-against-custom-officer-asking-for-dowry-in-lucknow-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कस्टम इंस्पेक्टर समेत चार पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज, मांगे थे एक एसयूवी व 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कस्टम इंस्पेक्टर समेत चार पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज, मांगे थे एक एसयूवी व 10 लाख रुपये
Mon, 29 Jan 2024 02:08 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:08 PM IST
सार
कस्टम इंस्पेक्टर की पत्नी ने उस पर 10 लाख रुपये व एक एसयूवी न देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुरालीजनों पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
गुडंबा पुलिस ने शनिवार को कस्टम इंस्पेक्टर समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है। कस्टम इंस्पेक्टर की पत्नी ने एसयूवी व 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आदिल नगर निवासी महिला के मुताबिक 24 फरवरी 2014 में उनका विवाह फतेहपुर के मोमिनपुर गांव निवासी कस्टम इंस्पेक्टर जय कुमार से हुआ था। जय कुमार इस समय गौतमबुद्धनगर में तैनात है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नीतीश कुमार से गठबंधन का यूपी में मिलेगा बड़ा फायदा, भाजपा का ये प्लान हो गया सफल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जैसे जगाती थीं मां कौशल्या... रामलला को वैसे ही जगाते हैं पुजारी; रोजाना संगीत सुनते हैं आराध्य
पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति व ससुरालीजन दहेज में दस लाख रुपये व एसयूवी की मांग करने लगे। विरोध पर पीटने लगे। इस बीच पति ने कई बार उनका गर्भपात करा दिया।
इस पर वह पिता के घर चली गईं, जहां 18 जून 2019 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। पिता ने जब जय से उन्हें साथ में रखने को कहा तो उसने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर छोड़ने की धमकी दी।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति जय कुमार, देवर राज, चाचा ओमप्रकाश व चाची उर्मिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।