फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Case filed against Congress candidate for objectionable comment on Yogi Adityanath.

नाथ संप्रदाय व सीएम योगी पर टिप्पणी करने पर कांग्रेस प्रत्याशी पर केस

Thu, 25 Apr 2019 12:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Congress candidate for objectionable comment on Yogi Adityanath.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
कैसरगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व सांसद विनय कुमार पांडेय ने सीएम योगी आदित्य नाथ पर अभद्र टिप्पणी की है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो क्लिप में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर गुंडागर्दी से नाथ संप्रदाय पर कब्जा करने का आरोप लगाया हैै।
विज्ञापन
इस मामले में वीवीटी टीम के प्रभारी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार पर हिंदू संप्रदाय की भावनाओं को आहत करने व द्वैष भावना पैदा करने पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वीवीटी प्रभारी पारस नाथ श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप का अवलोकन किया जिसमें कैसरगंज संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विनय कुमार ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ नाथ संप्रदाय के प्रतिष्ठित हिंदू पीठ के महंत भी हैं। उनके बारे में विनय पांडेय ने टिप्पणी की है कि उन्होंने गुंडागर्दी के बल पर नाथ संप्रदाय पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में वीवीटी प्रभारी ने इस टिप्पणी से हिंदू संप्रदाय की भावनाएं आहत होने, गैर हिंदू संप्रदाय में विद्वेष भावना का प्रचार होगा।
इस मामले में नगर कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि पुलिस ने विनय पांडेय के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने व आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एसआई अश्वनी कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed