फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case against husband in second marriage

दूसरा निकाह करने वाले पति पर दर्ज कराया केस

Mon, 19 Oct 2020 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
case against husband in second marriage
मलिहाबाद में घर में दो जवान बेटियां, एक बेटा व पत्नी है। पत्नी ने कुछ दिन पहले बड़ी बेटी के निकाह करने की बात कही। इस पर पति इतना नाराज हो गया कि उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं, पत्नी और दोनों बेटियाें और एक बेटे को घर से भी निकाल दिया। इस घटना के चार माह बाद उसने दूसरा निकाह कर लिया। दावत-ए-वलीमा की तैयारी कर रहा था। पत्नी ने मलिहाबाद थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के मल्लाही टोला निवासी बेबी का आरोप है कि करीब 22 वर्ष पहले हमिरापुर गांव निवासी नसीम के साथ उसका निकाह हुआ था। उसकी दो बेटियां फामिा व उसमा और एक बेटा हसनैन है। बड़ी बेटी शादी करने लायक हो चुकी है। इसलिए 10 जून 2020 को उसने अपने पति नसीम से बेटी की शादी करने की बात कही। जिस पर वह गुस्सा हुआ और बातचीत बढ़ी तो उसने तीन बार तलाक बोलकर तीनों बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता अपने बच्चों के साथ ठाकुरगंज थाने पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद वह तीनों बच्चों के साथ मलिहाबाद के मुजसा गांव स्थित अपने मायके आ गई। पीड़िता का आरोप है कि पति ने इन चार महीनों में उसकी और बच्चों की कोई खबर नहीं ली और गैरकानूनी तरीके से तलाक ले लिया। प्रभारी निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया कि पहली पत्नी से बिना कानूनी तौर से तलाक लिए दूसरी शादी करने के जुर्म में आरोपी पति के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर धारा 494 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed