{"_id":"57c000034f1c1bab7ed4ee92","slug":"calculator-girl-dilpreet-kaur-sets-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानिए क्यों कहते हैं 14 साल की इस बच्ची को कैलकुलेटर गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए क्यों कहते हैं 14 साल की इस बच्ची को कैलकुलेटर गर्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 26 Aug 2016 02:08 PM IST
विज्ञापन
दिलप्रीत कौर
- फोटो : amar ujala
14 वर्ष की कैलकुलेटर गर्ल दिलप्रीत कौर ने गुरुवार को 13 रिकॉर्ड बनाए। इसमें 10 नेशनल और तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड शामिल हैं। संख्याओं को तेजी से जोड़ने और भाग करने (डिवाइड) में यह रिकॉर्ड बने हैं।
विज्ञापन
यह पूरी प्रस्तुति सेंट्रल स्टेशन के डिप्टी सीटीएम डॉ. जितेंद्र कुमार के सामने हुई। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए क्लास वन गजटेड अफसर के सामने प्रस्तुति दी जाती है। इसलिए डिप्टी सीटीएम के सामने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
दिलप्रीत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में कंप्यूटर पर 750 नंबर जोड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले 700 नंबर जोड़ने का विश्व रिकॉर्ड था। दूसरा भाग करने के दस सवाल पांच सेकेंड में और चार डिजिट के नंबरों को दो डिजिट भाग करने के 90 सवाल एक मिनट में हल करने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन महीने में आ जाएगा रिजल्ट
लिम्का बुक में शामिल होगा नाम
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा तेजी से अलग अलग डिजिट की संख्या जोड़ने और भाग करने के रिकॉर्ड बने। दिलप्रीत के पिता मंजीत कौर ने बताया कि प्रेजेंटेशन की रिकॉर्डिंग लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में भेजी जाएगी।
तीन महीने में रिजल्ट आएगा। इसके पहले डीएम, सेल्स टैक्स अफसर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के सामने भी दिलप्रीत प्रेजेंटेशन दे चुकी है।
तीन महीने में रिजल्ट आएगा। इसके पहले डीएम, सेल्स टैक्स अफसर और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के सामने भी दिलप्रीत प्रेजेंटेशन दे चुकी है।