फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Smriti Irani reviews the central policies in meeting in Amethi.

Amethi News: बैठक में वीडियो बनाने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, सहायक खाद्य आयुक्त को बैठक से निकाला

Sun, 28 Aug 2022 07:38 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 28 Aug 2022 07:38 PM IST
सार

गुस्साईं स्मृति ईरानी ने भरी मीटिंग में अधिकारी को खड़ा कराया और फटकार लगाने के साथ ही एसपी को तुरंत संबंधित अधिकारी को मीटिंग से बाहर निकालने का आदेश दिए। उन्होंने डीएम को संबंधित अधिकारी के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani reviews the central policies in meeting in Amethi.
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में रविवार को एफएसडीए सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अजीत कुमार राय मोबाइल से वीडियो बनाते पकड़े गए। केंद्रीय मंत्री व दिशा की अध्यक्ष स्मृति ईरानी ने उन्हें पकड़ते हुए तत्काल मीटिंग से बाहर निकाल दिया। उन्होंने डीएम माला श्रीवास्तव को अधिकारी के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मीटिंग के बाद अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री से माफी मांगने का प्रयास किया, हालांकि वे बिना बात किए ही चली गईं।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक चल रही थी। मंत्री, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री व दिशा की अध्यक्ष स्मृति ईरानी एक-एक कर योजनाओं की समीक्षा कर रहीं थीं। बताते हैं कि अचानक उनकी नजर सामने बैठे सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अजीत कुमार राय पर पड़ी। अधिकारियों की माने तो संबंधित अधिकारी बैठक में काफी देर से मोबाइल पर बिजी थे। अध्यक्ष ने काफी देर तक इसे नजर अंदाज किया, लेकिन इसके बाद भी अधिकारी ने मोबाइल का प्रयोग बंद नहीं किया।
विज्ञापन


इससे गुस्साईं स्मृति ईरानी ने भरी मीटिंग में अधिकारी को खड़ा कराया और फटकार लगाने के साथ ही एसपी को तुरंत संबंधित अधिकारी को मीटिंग से बाहर निकालने का आदेश दिए। उन्होंने डीएम को संबंधित अधिकारी के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मीटिंग खत्म होने के बाद अधिकारी ने अपने कृत्यों को लेकर माफी मांगने का प्रयास किया, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने अधिकारी की बात को नहीं सुना और कार में बैठकर चली गईं। डीएम माला श्रीवास्तव का कहना है कि सहायक आयुक्त (खाद्य) बैठक में मोबाइल पर बिजी थे। उन्हें मीटिंग से बाहर निकाला गया। कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। उधर, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अजीत कुमार राय का कहना है कि वे वीडियो नहीं बना रहे थे। विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप को देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed