फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Shrikant Sharma gives his statement against Congress state chief.

ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष लल्लू के खिलाफ दर्ज कराए बयान, लगाए थे बेहद गंभीर आरोप

Tue, 07 Jan 2020 01:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Shrikant Sharma gives his statement against Congress state chief.
उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एमपी-एमएलए कोर्ट में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दाखिल परिवाद में बतौर परिवादी बयान दर्ज कराए। शर्मा ने लल्लू पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का परिवाद दर्ज कराया है।

विज्ञापन


इस मामले में विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने अगली सुनवाई और वादी के अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 14 जनवरी की तारीख तय की है।

कोर्ट में वादी के वकील और सरकारी वकील मनोज त्रिपाठी की उपस्थिति में श्रीकांत शर्मा ने बयान दर्ज कराया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चार नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और उसमें आरोप लगाया था कि वादी ने कुछ पैसों के बकाये पर गरीब जनता की बिजली कटवा दी। जबकि विभाग के हजारों करोड़ रुपये देशद्रोही दाऊद इब्राहिम और इकबाल मिर्ची से जुड़ी कंपनी को दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, लल्लू ने यह भी कहा था कि वर्ष 2017 के सितंबर-अक्तूबर में वादी दुबई गया था, लिहाजा इस बात की जांच होनी चाहिए कि वह दुबई क्यों गए और किन-किन लोगों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने दी थी सफाई

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद लल्लू के बयान को सभी समाचार माध्यमों पर प्रसारण हुआ। साथ ही शर्मा ने कोर्ट को बताया कि वह कभी दुबई नहीं गए और उनका दाऊद इब्राहिम या इकबाल मिर्ची से कोई संबंध नहीं है।

लल्लू ने उनकी शाख और प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से एक साजिश के तहत ही ऐसा बयान दिया है, जिसे लोगों ने सत्य मान लिया। इससे उनकी सामाजिक छवि की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed