{"_id":"62f0ba52caf26e4d8e454120","slug":"cabinet-minister-sanjay-nishad-speaks-on-nbw-issued-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Nishad: गैर जमानती वारंट जारी होने पर संजय निषाद बोले- कोर्ट में उपस्थित होकर रखूंगा पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Nishad: गैर जमानती वारंट जारी होने पर संजय निषाद बोले- कोर्ट में उपस्थित होकर रखूंगा पक्ष
Mon, 08 Aug 2022 12:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:55 PM IST
सार
यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गैर जमानती वारंट जारी होने पर कहा है कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और अदालत में हाजिर होकर खुद अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैर जमानती वारंट जारी होने पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा है कि कोर्ट ने यह वारंट निषादों को आरक्षण दिए जाने के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद दर्ज केस के आधार पर जारी किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चूंकि मैं इस समय 10 दिन के लिए आंध्र प्रदेश के दौरे पर हूं, इसलिए जारी वारंट के बारे में मुझे मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि दौरे से लौटने के बाद वह खुद संबंधित कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
निषाद ने कहा कि जिस समय यह आंदोलन हुआ था, उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी। इसलिए तत्कालीन प्रदेश सरकार ने आंदोलन में शामिल निषाद समुदाय के हजारों लोगों पर बर्बरतापूवर्क लाठीचार्ज करने के साथ ही तमाम लोगों पर फर्जी केस किए थे। उन्होंने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन