फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cab driver beating: krishnanagar inspector and two inspector line spot, police fell in case of recovery

कैब चालक की पिटाई : चालक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, इंस्पेक्टर व दो दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 05 Aug 2021 03:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 05 Aug 2021 03:26 PM IST
सार

कैब चालक ने एफआईआर में कहा था कि युवती ने उसे पीटने के साथ ही मोबाइल फोन और कैब का साइड मिरर तोड़ दिया था। मगर पुलिस ने उसे ही हवालात में डाल दिया। देर रात दोनों भाई कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन
cab driver beating: krishnanagar inspector and two inspector line spot, police fell in case of recovery
लखनऊ - फोटो : self

विस्तार

बेवजह पिटाई के बाद भी कैब चालक व उसके बेगुनाह भाइयों को हवालात में डालने, शांतिभंग में चालान करने और फिर कैब छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये वसूलकर पुलिस की फजीहत कराने वाले कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे, उपनिरीक्षक मो. मन्नान व हरेंद्र सिंह को बुधवार रात पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही मामले में पुलिस द्वारा बरती गई लापरवाही आदि को लेकर एडीसीपी (मध्य) चिरंजीव नाथ सिन्हा को प्रारंभिक जांच सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


मालूम हो कि वजीरगंज के जगत नारायण रोड निवासी कैब चालक सआदत अली सिद्दीकी को शुक्रवार रात कृष्णानगर में अवध हॉस्पिटल चौराहे पर प्रियदर्शनी नामक युवती ने जमकर पीटा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने प्रियदर्शनी के खिलाफ ट्विटर पर अभियान छेड़ दिया था। सोमवार को कैब चालक की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपी प्रियदर्शनी नारायण उर्फ लक्ष्मी निवासी केसरीखेड़ा कॉलोनी के खिलाफ लूट समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया। कैब चालक ने एफआईआर में कहा था कि युवती ने उसे पीटने के साथ ही मोबाइल और कैब का साइड मिरर तोड़ दिया था। मगर पुलिस ने उसे ही हवालात में डाल दिया। देर रात दोनों भाई कृष्णानगर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हवालात में डाल दिया। जमानत कराकर अगले दिन जब वह कृष्णानगर कोतवाली गया तो पुलिसकर्मियों ने 10 हजार रुपये वसूलने के बाद कैब छोड़ी।
विज्ञापन


मामले में जांच रिपोर्ट मिलने पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बुधवार रात कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे, सेकेंड अफसर/उपनिरीक्षक मो. मन्नान और भोलाखेड़ा चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले में लापरवाही समेत अन्य आरोपों को लेकर एडीसीपी (मध्य) चिरंजीव नाथ सिन्हा को प्रारंभिक जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियदर्शनी के घर पर लगा ताला
आरोपी प्रियदर्शनी का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता शशिभूषण प्रसाद रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी शशिकला, बेटे राघवेंद्र व बेटी प्रियदर्शनी संग कृष्णानगर की केसरीखेड़ा कॉलोनी में वेदप्रकाश यादव के मकान में किराए पर रहते हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक, प्रियदर्शनी आए दिन लोगों से झगड़ा करती है। 

 

इंस्पेक्टर-दरोगा ने एक-दूसरे पर लगाए थे आरोप

चालक सआदत अली सिद्दीकी से कैब छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये वसूलने के मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे और भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह भिड़ गए हैं। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। दरअसल मामला तूल पकड़ने पर इंस्पेक्टर कृष्णानगर महेश दुबे ने कैब चालक से वसूली के मामले में भोलाखेड़ा चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसीपी व एडीसीपी (मध्य) के जरिए पुलिस कमिश्नर को भेजी। इस पर चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर पर फंसाने का आरोप लगाया है। हरेंद्र का कहना है कि उन्होंने चालक से कोई घूस नहीं ली थी और कैब को इंस्पेक्टर के कहने पर छोड़ा था।

बंथरा इंस्पेक्टर ने शुरू की छानबीन
कैब चालक ने प्रियदर्शनी के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में कृष्णानगर कोतवाली की पुलिस पर नाइंसाफी व वसूली के गंभीर आरोप भी लगाए थे। उसने किसी अन्य थाने की पुलिस या अन्य संस्था से विवेचना कराने की मांग की थी। इस पर डीसीपी (मध्य) ख्याति गर्ग ने निष्पक्ष जांच के लिए कृष्णानगर कोतवाली से विवेचना बंथरा थाने ट्रांसफर कर दी। बुधवार को बंथरा इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने विवेचना शुरू कर दी। उन्होंने घटनास्थल अवध चौराहे का जायजा लिया। वहां घटना के वक्त मौजूद रहे यातायात पुलिसकर्मी व होमगार्ड से मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने पीड़ित सआदत अली को बयान देने के लिए बंथरा थाने बुलाया था, मगर उसने थाने आने से मना कर दिया। पीड़ित के अधिवक्ता ने उसका बयान लेने के लिए अपने चैंबर बुलाया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ता के चैंबर में जाकर सआदत अली का बयान दर्ज किया जाएगा। वहीं, आरोपी प्रियदर्शनी की गिरफ्तारी को लेकर इंस्पेक्टर का कहना है कि छानबीन में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  

दो थाना प्रभारी बदले
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने इंस्पेक्टर महेश दुबे को लाइन हाजिर करके अमीनाबाद इंस्पेक्टर आलोक कुमार राय को कृष्णानगर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, पुलिस कमिश्नर के वाचक रहे इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय को अमीनाबाद इंस्पेक्टर बनाया है। 

कैब चालक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत भी कैब चालक के समर्थन में उतर आई हैं। बुधवार को राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बेकुसूर चालक को पीटने वाली युवती पर भड़ास निकाली। वीडियो में राखी ने युवती से कहा कि तुम्हें कराटे खेलने का इतना शौक है तो आओ मेरे भाई ग्रेट खली से आकर दो-दो हाथ करो। कहा - लड़की के लिए कानून बनाया है तो इसका फायदा न उठाओ। किसी को भी इस तरह से बीच सड़क पर कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। किसी भी लड़की को ऐसे दादागीरी नहीं करनी चाहिए। राखी ने पौने दो मिनट के इस वीडियो में चालक को पीटने वाली युवती पर जमकर भड़ास निकाली। इसके साथ ही देशवासियों से पीड़ित चालक को सम्मान देने की गुजारिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed