{"_id":"5e1079cf8ebc3e87c300c3bb","slug":"caa-bail-to-many-congress-leader-sadaf-zafar","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर और एसआर दारापुरी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर और एसआर दारापुरी को मिली जमानत
Sat, 04 Jan 2020 05:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Sadaf Jafar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर व एसआर दारापुरी सहित कई लोगों को जमानत मिल गई है। जिन लोगों को जमानत मिली है उनमें पवन राव आंबेडकर और पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के अलावा भी कई लोग हैं। इन सभी लोगों को लखनऊ में हुए प्रदर्शन व हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
12 accused including activist Sadaf Jafar and former IPS officer SR Darapuri have been granted bail, in connection with the violence case of December 19 in Lucknow.
— ANI UP (@ANINewsUP) January 4, 2020विज्ञापन
सदफ जफर की गिरफ्तारी काफी सुर्खियों में रहीं थी। उनके गिरफ्तार होने के बाद प्रियंका गांधी भी उनके बचाव में उतरी थीं और उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उनके गोखले मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के बच्चों एवं उनकी बहन ने मुलाकात की थी। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा था कि सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा करके रखा है। प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर वीडियो में साफ-साफ पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है।