{"_id":"5bebce97bdec22699f127453","slug":"ca-student-died-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में सीए छात्र की मौत, रोशनदान पर लगे पेपर को फाड़ा तो हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में सीए छात्र की मौत, रोशनदान पर लगे पेपर को फाड़ा तो हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
अतुल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गौतमपल्ली के जियामऊ इलाके में स्थित हॉस्टल में सीए छात्र अतुल कुमार यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरा नंबर-14 में बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया है। पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो से तीन दिन पुराना है।
पुलिस आत्महत्या मानकर पड़ताल कर रही है। परिवारीजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से रायबरेली के भदोखर निवासी अतुल यादव सीए अंतिम वर्ष का छात्र था।
वह जियामऊ में मानस मेस के पीछे सोनू यादव के हॉस्टल में कमरा नंबर-14 में रहता था। अतुल ट्यूशन भी पढ़ाता था। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उनके कमरे से बदबू आ रही है। सूचना पर जियामऊ चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव के पहुंचने से पहले छात्रों ने कमरा खोल दिया। कमरे में अतुल का शव बिस्तर पर पड़ा था। पूरा शरीर फूल गया था।

दोस्त का फोन नहीं उठा तो पहुंचा कमरे पर
हॉस्टल में छात्रों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
चौकी प्रभारी ने बताया कि अतुल के दोस्त इटावा के बकेवर निवासी देवेंद्र सिंह दो दिन से मोबाइल पर कॉल कर रहे थे। लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अतुल और देवेंद्र दोनों एक छात्र को अलग-अलग विषय का ट्यूशन पढ़ाते थे।
दो दिन से वह ट्यूशन पढ़ाने नहीं गए तो छात्र के माता-पिता ने देवेंद्र से बात करने को कहा। दो दिन तक फोन रिसीव नहीं हुआ तो देवेंद्र मंगलवार रात करीब 9.30 बजे जियामऊ स्थित कमरे पर पहुंचे। जवाब नहीं मिला तो मकान मालिक सोनू यादव और छात्रों से संपर्क किया।
प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली नंदलाल ने बताया कि हॉस्टल में 15 कमरे है। वर्तमान में 30 छात्र किराए पर हैं। अतुल कमरा नंबर-14 में अकेले रहता था। दो दिन पहले रविवार को हॉस्टल के एक छात्र ने बाइक सही करने के लिए टोका था। इसके बाद से किसी ने अतुल को कमरे से आते-जाते नहीं देखा।

दो दिन पहले देखा था अतुल का
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
हॉस्टल के मालिक व उसमें रहने वाले छात्रों से पूछताछ की गई है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेसिंक टीम को बुलाया गया है। टीम ने अतुल के लैपटॉप, मोबाइल व अन्य सामानों को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है।
हॉस्टल मालिक के मुताबिक, खिड़की में लगे रोशनदान पर लगा पेपर फाड़ा तो तेज बदबू आई। काफी हिम्मत कर झांका तो अतुल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शरीर पूरी तरह से फूल गया था। सारा सामान बिखरा हुआ था। किसी तरह दरवाजे को रोशनदान की तरफ से हाथ डालकर खोला गया। सोनू के मुताबिक, अतुल दो साल से किराए पर रह रहा था।