फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bypoll on sikandara is a big lesson for BJP.

सिकंदरा उपचुनाव में भाजपा को मिला सबक, सपा प्रत्याशी के 19 हजार वोट बढ़े

Mon, 25 Dec 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Dec 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
Bypoll on sikandara is a big lesson for BJP.

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा ने कड़े मुकाबले में भले ही सीट पर कब्जा बरकरार रखा लेकिन नौ महीने में उसकी जीत का अंतर 38 हजार से घटकर करीब 12 हजार रह गया है। सपा के वोटों में 19 हजार से ज्यादा का इजाफा हुआ है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर मथुरा प्रसाद पाल को उम्मीदवार बनाया था। सपा का कांग्रेस से गठबंधन था। सपा ने सीमा सचान को टिकट दिया था। बसपा ने महेन्द्र कटियार को मैदान में उतारा था।

विज्ञापन


मथुरा प्रसाद के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा ने उनके बेटे अजीत पाल को टिकट दिया। सपा ने फिर सीमा सचान को उम्मीदवार बनाया जबकि बसपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। नौ माह पहले सपा का समर्थन करने वाली कांग्रेस ने प्रभाकर पांडेय को उम्मीदवार बनाया।
विज्ञापन


भाजपा के मथुरा प्रसाद पाल को 87,879 वोट मिले थे। बसपा के महेन्द्र कटियार 49,777 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। सपा की सीमा सचान 42 हजार वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थीं। उस समय मथुरा प्रसाद ने बसपा के महेन्द्र कटियार को 38,103 मतों से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीत पाल 73,325 वोटर लेकर जीते हैं। इस तरह भाजपा ने यह सीट अपने पास ही रखी है लेकिन इस बार जीत का अंतर लगभग 26 हजार कम हो गया है। सपा की सीमा सचान को 61,455 वोट मिले हैं। कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय को 19,090 मत मिले।

...तो पलट सकती थी बाजी

Bypoll on sikandara is a big lesson for BJP.

भाजपा ने सपा को 11,870 मतों से हराकर सीट तो बचा ली लेकिन नौ महीने में उसका जनसमर्थन कम हुआ है। शुरू के 15 राउंड तक कांटे के मुकाबले ने स्पष्ट संकेत दिया था कि संगठन और सरकार की टीम 15 दिन तक बूथ स्तर पर नहीं जुटती तो बाजी पलट सकती थी।

हालांकि भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके समर्थन में कमी नहीं आई है। भाजपा को अगले साल गोरखपुर और फूलपुर में होने लोकसभा उपचुनाव के लिए सिकंदरा के नतीजे को ध्यान में रखकर रणनीति बनानी होगी।

सरकार के काम, कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत : पांडेय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सिकंदरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मिली जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व योगी सरकार के सुशासन को दिया। कहा, भाजपा सबका साथ-सबका विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उसी का परिणाम है कि जनता उत्साह के साथ भाजपा को ताकत देने का काम कर रही है। वहीं, सरकार प्रदेश को विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों की कतार में टॉप पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

युवाओं के रोजगार के ‌लिए मील का पत्थर साबित होगी इंवेस्टर्स समिट

Bypoll on sikandara is a big lesson for BJP.
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में संगठित अपराध पर पूर्ण नियंत्रण के लिए कृत संकल्प है। कौशल विकास मिशन के तहत किए जा रहे कार्य और फरवरी में होने वाली इंवेस्टर्स समिट प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में और युवाओं के रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

उधर, सिकंदरा उप चुनाव में पार्टी की चुनावी प्रबंधन संभालने वाले प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी। सीएम व प्रदेश अध्यक्ष ने सिकंदरा में चुनाव प्रबंधन की सराहना की।

प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री एसपी सिंह बघेल, डॉ. महेंद्र सिंह, स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed