फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   By-elections: Nine on Swar seat, 13 candidates on Chanbe seat, BJP-Apna Dal candidate nominated on Swar seat

उपचुनाव : स्वार से नौ और छानबे से 13 ने भरा पर्चा, अंतिम दिन दोनों सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 20 Apr 2023 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

स्वार सीट से नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार भाजपा-अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद समेत तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं छानबे सीट पर सात प्रत्याशियों ने आज पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन
By-elections: Nine on Swar seat, 13 candidates on Chanbe seat, BJP-Apna Dal candidate nominated on Swar seat

विस्तार

प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 13 पर्चे भरे गए। इस तरह दोनों सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें रामपुर की स्वार सीट से नौ और मिर्जापुर की छानबे सीट से 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। स्वार सीट से नामांकन के आखिरी दिन अपना दल समेत तीन और छानबे सीट पर सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 10 मई को दोनों सीटों पर मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए नामांकन
स्वार : अपना दल (सोनेलाल) शफीक अहमद, मो. इमरान (पीस पार्टी), अनुराधा चौहान (सपा) के अलावा सुरेश सिंह, सुभाष सिंह, रफीक (सभी निर्दलीय)।

छानबे : रिंकी सिंह (अपना दल सोनेलाल) के अलावा पन्ना देवी, राजनारायण सिंह, उमेश, अर्जुन, छोटाई, कल्लू (सभी निर्दलीय)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed