{"_id":"644144c5d103291a85092569","slug":"by-elections-nine-on-swar-seat-13-candidates-on-chanbe-seat-bjp-apna-dal-candidate-nominated-on-swar-seat-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव : स्वार से नौ और छानबे से 13 ने भरा पर्चा, अंतिम दिन दोनों सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव : स्वार से नौ और छानबे से 13 ने भरा पर्चा, अंतिम दिन दोनों सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में
Thu, 20 Apr 2023 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Apr 2023 09:16 PM IST
सार
स्वार सीट से नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार भाजपा-अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद समेत तीन प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं छानबे सीट पर सात प्रत्याशियों ने आज पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 13 पर्चे भरे गए। इस तरह दोनों सीटों पर कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें रामपुर की स्वार सीट से नौ और मिर्जापुर की छानबे सीट से 13 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। स्वार सीट से नामांकन के आखिरी दिन अपना दल समेत तीन और छानबे सीट पर सात प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 10 मई को दोनों सीटों पर मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को हुए नामांकन
स्वार : अपना दल (सोनेलाल) शफीक अहमद, मो. इमरान (पीस पार्टी), अनुराधा चौहान (सपा) के अलावा सुरेश सिंह, सुभाष सिंह, रफीक (सभी निर्दलीय)।
छानबे : रिंकी सिंह (अपना दल सोनेलाल) के अलावा पन्ना देवी, राजनारायण सिंह, उमेश, अर्जुन, छोटाई, कल्लू (सभी निर्दलीय)।