{"_id":"6480c422d196adb19c0a05a8","slug":"buy-food-items-after-checking-validity-and-quality-dm-raebareli-news-c-13-1-277633-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैधता व गुणवत्ता जांचने के बाद खरीदें खाद्य पदार्थ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैधता व गुणवत्ता जांचने के बाद खरीदें खाद्य पदार्थ : डीएम
Wed, 07 Jun 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के मौके पर बुधवार को बचत भवन में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार में खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसकी वैधता व गुणवत्ता की जांच जरूर करें। खाने-पीने में गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों का ही प्रयोग करें। जहां तक हो कम से कम फास्ट फूड का प्रयोग करें। अच्छे भोजन के सेवन से शरीर और दिमाग स्वस्थ रहेगा।
डीएम ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी मिलावटखोरी पर नजर रखें और दूषित खाद्य पदार्थों की जांच कराएं, जिससे जिले के लोगों को अच्छा खाद्य पदार्थ मिल सके। पिछले माह हुए ईट राइट मेले में अच्छा काम करने वाले लोगों को डीएम ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार राय ने कहा कि पैकेज्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय पैकेट के ऊपर पैकिंग की तिथि समाप्ति की तिथि, वजन, आदि के बारे में चेक कर लें। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज का प्रयोग अधिक से अधिक अपने भोजन में शामिल किया जाए तो शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव, एफएसओ अपराजिता तिवारी, राजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।