फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Businessman in Ayodhya forced to leave their shops for construction.

Ayodhya: अयोध्या में देर रात दुकानें हटाने की मुनादी, व्यापारियों में मचा हड़कंप, सड़क बनाने के लिए होगा ध्वस्तीकरण

Tue, 12 Jul 2022 04:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

अयोध्या में देर रात दुकानें हटाने की चेतावनी से हड़कंप मच गया। नए घाट से लेकर सआदतगंज तक और श्रृंगारहाट से श्रीराम जन्मभूमि तक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है जिसके लिए आसपास ध्वस्तीकरण होगा। प्रशासन का कहना है कि व्यापारियों को पहले चेतावनी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Businessman in Ayodhya forced to leave their shops for construction.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के व्यापारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार की देर रात प्रशासनिक अधिकारियों ने मुनादी करते हुए 13 जुलाई तक व्यापारियों को अपनी दुकान खाली करने की चेतावनी दी। अयोध्या में सड़क चौड़ीकरण का काम तेज होने जा रहा है। सोमवार देर रात को अयोध्या में इसके लिए बाकायदा मुनादी कराकर 13 जुलाई तक सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित सभी स्थान को खाली करने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए।

विज्ञापन


मालूम हो कि अयोध्या में नए घाट से लेकर सआदतगंज तक और श्रृंगारहाट से श्रीराम जन्मभूमि तक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाना है जिसकी जद में तमाम मकान, मंदिर व दुकानें आ रही हैं। इन सब का चिह्नीकरण पहले ही कर लिया गया है। सोमवार देर शाम अधिकारियों ने बाकायदा लाउड स्पीकर से मुनादी करवाई साथ ही उन्हें कहा गया है कि चिह्नित स्थान तक सभी लोग अपने-अपने कब्जे हटा लें वरना 13 जुलाई के बाद ध्वस्तीकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन के इस एलान के बाद सावन मेले की तैयारी में जुटे राम नगरी के व्यापारियों के पसीने छूट गए हैं। दुकानदारों की मानें तो जिला प्रशासन ने पहले दुकानदारों को दुकान के पीछे बची जगहों पर दुकान बनाए जाने के लिए मौखिक आश्वासन दिया था लेकिन जब कार्रवाही शुरू की गई तो मकान मालिकों ने इसे रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि यहां के दुकानदारों को उजाड़ने की कार्रवाई की जा रही है क्योंकि प्रशासन के द्वारा उन्हें उसी स्थान पर चिह्नित जगहों को छोड़कर बची दुकानों पर कोई कार्रवाई ना करने का आश्वासन दिया गया था। कहा था कि मकान मालिकों के साथ भी बातचीत की जा चुकी है।


कोई समस्या नहीं आएगी, लेकिन ना ही हमारी दुकान को पीछे बनने दिया जा रहा है और अब आगे प्रशासन जबरन दुकान खाली कराए जाने की चेतावनी दे रहा है। व्यापारी अब आंदोलन की तैयारी में है। रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या प्रशांत कुमार ने बताया कि दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है फिर भी दुकानें खाली नहीं की जा रही है। इसी क्रम में मुनादी कराते हुए उन्हें चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed