फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   businessman committed suicide in vikrant khand in lucknow

व्यापारी ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात, पुलिस कर रही जांच

Thu, 19 Nov 2020 02:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 19 Nov 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
businessman committed suicide in vikrant khand in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में विभूति खंड थाना क्षेत्र के विक्रांतखंड निवासी व्यापारी रामचंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने और गुंडा टैक्स मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड संजय शुक्ला के मुताबिक, रामचंद्र श्रीवास्तव की देवा रोड औद्योगिक एरिया में प्लास्टिक का कारोबार है। बुधवार सुबह वह बेटे प्रशांत के कमरे में थे। जहां रामचंद्र ने दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। प्रशांत ने पिता को फंदे से झूलते देख शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिवार वाले व्यापारी को लेकर सुषमा अस्पताल पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर रामचंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई।

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इसके बाद रात करीब 12:15 बजे विभूतिखंड पुलिस को सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार वालों ने रामचंद्र के हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा है। जिसमें रॉयल इंफ्रा के निदेशक अंशु, अजीत और एक संस्था से जुड़े संदीप सिंह पर प्रताड़ित करने की बात व्यापारी ने लिखी है। 

प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के मुताबिक, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। सुसाइड नोट की जांच पुलिस कर रही है। रामचंद्र श्रीवास्तव के बेटे प्रशांत के अनुसार, इंफ्रा कंपनी निदेशकों ने निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठे थे। देर रात बेटे ने सुसाइड नोट के आधार पर तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed