फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bus service from up to himachal and jammu

यूपी ने जम्मू-कश्मीर व हिमाचल के साथ किया परिवहन समझौता, इन राज्यों के लिए सीधी बस सेवा

Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Tue, 08 Jan 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
bus service from up to himachal and jammu
बस को हरी झंडी दिखाते सीएम व अन्य अतिथि

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को परिवहन सेवाओं को सुगम व सुदृढ़ बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तेजी से बढ़ती दुनिया में दूरियों को खत्म करना पड़ेगा।

विज्ञापन


हमारी संस्कृति पूरी धरती को परिवार मानती है तो फिर अपने ही देश में आवागमन की बाधाओं को क्यों न सरल किया जाए। परिवहन समझौते से इन प्रदेशों की जनता की शैक्षिक, व्यावसायिक एवं व्यापारिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री के साथ प्रयागराज से कटड़ा की बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन

  
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्राएं आदिकाल से विकास का प्रमुख कारक रही हैं। सांस्कृतिक जड़ें हमारे देश की आत्मा हैं। उन्होंने कहा, यह एक अवसर है जब अंतर्राज्यीय परिवहन समझौते के माध्यम से परिवहन सेवाओं को सहज व सरल बनाकर प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाना समय की आवश्यकता है। जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश से यूपी का निकट का जुड़ाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा, राजस्थान, हरियाणा एवं उत्तराखंड के साथ भी अंतर्राज्यीय परिवहन समझौते किए गए हैं। प्रदेश में अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थल, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक समृद्धि वाले अनेक पर्यटन स्थल हैं। 

जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश राज्यों का पर्यटन एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। जम्मू-कश्मीर में मां वैष्णो देवी, अमरनाथ धाम जैसे धार्मिक स्थल हैं। इसी प्रकार, हिमाचल प्रदेश में मां कांगड़ा देवी, मां चिंतपूर्णी, मां ज्वाला देवी जैसे धार्मिक स्थान हैं। शिमला, कुल्लू-मनाली, धर्मशाला व मंडी जैसे पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल भी हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल  सत्यपाल मलिक ने कहा कि यह समझौता उत्तर प्रदेश सरकार के सकारात्मक रुख के कारण संभव हो सका है। जम्मू-कश्मीर का यूपी से धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक व भावनात्मक नाता है।

हिमाचल-यूपी के रिश्ते होंगे प्रगाढ़ : ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस समझौते से दोनों प्रदेशों के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। हिमाचल सरकार ने प्रयागराज कुंभ-2019 के लिए 50 बसों की सेवा शुरू की हैं। हिमाचल प्रदेश की खासियत बताते हुए उन्होंने सभी को अपने राज्य में आने के लिए आमंत्रित किया।

कुंभ के लिए 5500 बसें, 500 निशुल्क शटल बसें : स्वतंत्र
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार परिवहन सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रयाग कुंभ के लिए 5500 बसें चलाई जाएंगी। साथ ही 500 शटल बसें निशुल्क चलाई जाएंगी।

कई जिलों से सीधे मिलेंगी कटरा, शिमला, धर्मशाला के लिए बसें 

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सचिव परिवहन असगर हसन सैमुन और प्रदेश की प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला ने मुख्यमंत्री के समक्ष परिवहन करार के अभिलेखों का आदान-प्रदान किया। साथ ही हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच अभिलेखों का आदान-प्रदान किया गया। समझौते के तहत जम्मू-कश्मीर परिवहन निगम की बसें यूपी में तीन मार्गों पर 6 फेरे लगाकर रोज 1846 किमी तथा यूपी की बसें जम्मू-कश्मीर के तीन मार्गों पर 6 फेरे लगाकर 816 किमी चलेंगी। इससे मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर सीधे कटड़ा से जुड़ जाएंगे।  

जम्मू से लखनऊ और कानपुर की मिलेंगी सेवाएं 

जम्मू से लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, अलीगढ़, आगरा की सीधी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसी प्रकार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें प्रदेश में 27 मार्गों पर 70 फेरे कर 3238 किमी तथा यूपी की बसें हिमाचल प्रदेश में 19 मार्गों पर 48 फेरे कर 3594 किमी चलेंगी। इससे पीलीभीत, सहारनपुर, नोएडा, मेरठ, मथुरा एवं अलीगढ़ आदि स्थानों से शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा की सीधी सेवाओं का प्रावधान है। हिमाचल प्रदेश में पठानकोट, मंडी, मनाली, शिमला, हमीरपुर, चामुंडा और बैजनाथ से सहारनपुर एवं अन्य गंतव्यों तक सीधी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed