बस चलाते वक्त बात करते दिखे ड्राइवर तो तस्वीर भेजें इस नंबर पर, मिलेंगे 1000 रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का कोई ड्राइवर यदि बस चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करते पकड़ा गया तो उसे 5000 रुपये जुर्माना चुकाना होगा। परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को रोडवेज में यह व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर बस चलाते वक्त कोई ड्राइवर मोबाइल पर बातचीत कर रहा है तो यात्री वॉट्सएप नंबर 9415049606 पर उसकी फोटो भेज सकता है। उसे एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
शराब पीकर बस चलाने वालों की होगी चेकिंग
परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के रवींद्र नायक ने कहा है कि अधिकतर बसों के एक्सीडेंट रात्रि 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच हो रहे हैं। ऐसे में इस बात की पूरी आशंका है कि कुछ ड्र्राइवर शराब पीकर बस चलाते हैं।
इसलिए क्षेत्रीय प्रबंधकों को रात में बसों की चेकिंग करने व दोषी ड्राइवरों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही बसों के इमरजेंसी गेट को दुरुस्त कराने व शीशों पर लगी ग्रिल को हटाने का निर्देश भी दिया गया है।
रोडवेज के बेड़े से बाहर होंगी 700 खटारा बसें
परिवहन निगम के बेड़े से 700 खटारा बसें हटा दी जाएंगी। इनकी जगह नई बसें शामिल की जाएंगी। मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा के मुताबिक प्रदेश भर में 700 ऐसी बसों की पहचान की गई है, जिनको 31 मार्च 2018 तक चलते हुए 9 साल और 11 लाख किमी हो गए हैं।
इनमें वे बसें भी शामिल हैं, जिनकी बॉडी की मरम्मत कराई गई है और उनके 11 साल और 12 लाख किमी हो गए हैं।
इन बसों की नीलामी का सिलसिला इसी महीने से शुरू होने जा रहा है। जून में बरेली की सात, अलीगढ़ की दो व लखनऊ परिक्षेत्र की एक खटारा बस की नीलामी होगी।