फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bundelkhand express way inaugrated by Prime Minister Narendra Modi.

Bundelkhand Express way: 'जो बीहड़ में भी विकास का एक्सप्रेस-वे बना दे, उसे डबल इंजन की सरकार कहते हैं'

Sun, 17 Jul 2022 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Jul 2022 05:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करते हुए कहा था कि यह एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देगा। एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड की गौरवशाली परंपरा को समर्पित है।
 

विज्ञापन
Bundelkhand express way inaugrated by Prime Minister Narendra Modi.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण कर दिया है। इसे लेकर भाजपा क्षेत्र के विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। मुख्यमंत्री योगी ने भी कहा कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की सम्पन्नता का रास्ता खोलेगा। इसे लेकर लगातार प्रचार किया जा रहा है और डबल इंजन की सरकार की तारीफ की जा रही है। कहा जा रहा है कि जो बीहड़ में भी विकास का एक्सप्रेस-वे बना दे, उसे डबल इंजन की सरकार कहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकार्पण भाषण में कहा था कि यह एक्सप्रेस-वे बुन्देलखण्ड की गौरवशाली परम्परा को समर्पित है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने जनपद जालौन की तहसील उरई स्थित ग्राम कैथेरी में आयोजित कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि बुन्देलखण्ड के बेटे-बेटियों के पराक्रम और परिश्रम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश का जनप्रतिनिधि होने के नाते बुन्देलखण्ड की धरती को आज एक्सप्रेस-वे का यह उपहार देते हुए उन्हें विशेष खुशी मिल रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आशीर्वाद से वे8 साल से देश के प्रधानसेवक का जिम्मा निभा रहे हैं। उन्होंने हमेशा देखा है कि उत्तर प्रदेश की दो कमियां पूरी कर दी जाये, तो उत्तर प्रदेश चुनौतियों को चुनौती देने की ताकत देने के साथ खड़ा हो जायेगा। यह कमियां पहले की सरकारों के समय की खराब कानून-व्यवस्था तथा खराब कनेक्टिविटी की हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। मुख्यमंत्री जी की सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिविटी सुधर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सात दशकों में उत्तर प्रदेश में यातायात के आधुनिक साधनों के लिए हुए काम से ज्यादा काम वर्तमान में हो रहा है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी 03 से 04 घण्टे कम हुई है। इसका लाभ, इससे ज्यादा होगा। यह पूरे बुन्देलखण्ड क्षेत्र के वाहनों को गति देने के साथ ही, औद्योगिक प्रगति को भी गति देने वाला है। एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ उद्योग स्थापित किये जायेंगे। भण्डारण, कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएं बनेंगी। कृषि आधारित उद्योग लगाना आसान होगा। कृषि उपज को नये बाजारों में पहुंचाना आसान होगा। डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर को भी इस एक्सप्रेस-वे से मदद मिलेगी। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कोने-कोने को विकास, स्वरोजगार और नये अवसरों से जोड़ने वाला है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्तर प्रदेश का हर कोना नये सपनों, नये संकल्पों के साथ दौड़ने को तैयार है। यही ‘सबका साथ, सबका विकास’ है। न कोई पीछे छूटे, सब मिलकर आगे बढ़ें, डबल इंजन की सरकार इसी ओर कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश के छोटे-छोटे जिले हवाई सेवा से जुड़ें, इसके लिए भी तेजी से काम किया जा रहा है। बीते कुछ समय में प्रयागराज, गाजियाबाद में नए एयरपोर्ट टर्मिनल बनाए गए, कुशीनगर में नए एयरपोर्ट के साथ ही नोएडा के जेवर में एक और इण्टरनेशनल एयरपोर्ट पर काम चल रहा है। भविष्य में उत्तर प्रदेश के कई और शहरों को भी हवाई रूट से जोड़ने की कोशिश हो रही है। ऐसी सुविधाओं से पर्यटन उद्योग को भी बहुत बल मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed