{"_id":"6668d4dc1d520c515103dea4","slug":"bulldozer-roared-in-badki-khairi-15-illegal-constructions-demolished-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105270-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बडक़ी खैरी में गरजा बुलडोजर, ढहाए गए 15 अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बडक़ी खैरी में गरजा बुलडोजर, ढहाए गए 15 अवैध निर्माण
Wed, 12 Jun 2024 04:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बड़की खैरी में खलिहान की भूमि पर ग्रामीणों ने कच्चा व पक्का निर्माण कर लिया था। जिसे हटाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से 15 लोगों को नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद भी कब्जा बरकरार रहा। सोमवार को दल बल के साथ पहुंची तहसीलदार ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण का ढहा दिया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडक़ी खैरी में आरोप था कि ग्रामीणों ने खलिहान की भूमि पर कब्जा कर न सिर्फ उसमें कच्चा व पक्का निर्माण करा लिया। बल्कि लोग उसमें परिवार सहित रहने भी लगे थे। इसकी शिकायत के बाद दो माह पूर्व एसडीएम भिनगा पियूष जायसवाल ने टीम भेज कर भूमि की पैमाईश कराया। जिसमें आरोप की पुष्टि के बाद गांव निवासी शोभा निषाद, जुग्गू, पिंगल निषाद, गिरिजा निषाद, कलावती निषाद, बाबादीन निषाद, ननका बेगम, खलील, कादिरा बेगम, जाकिर हुसैन, हसनू, छोटकऊ, सलीम, साकरुन निशा व मोहर्रम अली को दो माह पूर्व नोटिस जारी कर स्वयं से कब्जा हटाने अन्यथा जेसीबी लगा कर कब्जा हटवाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी कब्जा बरकरार रहा। ऐसे में सोमवार पुलिस व राजस्व टीम के साथ गांव पहुंची तहसीलदार भिनगा जागृति सिंह ने जेसीबी लगाकर अवैध निर्माण का ढहा दिया। इसके बाद जहां अतिक्रमण कारी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। वहीं मंगलवार को पीडि़त परिवारों ने गांव में प्रदर्शन कर उन्हें विस्थापित होने से बचाने की मांग किया।